ब्रेकिंग न्यूज़

धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप

नशे में धुत्त था सब इंस्पेक्टर, कार्रवाई के बाद हुआ सस्पेंड

01-Oct-2022 08:20 AM

By ALOK KUMAR

BETTIAH: खबर बेतिया की है, जहां पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने जिले के नवलपुर ओपी थाना अध्यक्ष अजय कुमार सिंह को सस्पेंड कर दिया है। बेतिया एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा को सूचना मिली थी कि नवलपुर ओपी थाना अध्यक्ष अजय कुमार सिंह नशे में धुत्त हैं। जिसके बाद एसपी ने जांच के लिए अधिकारी को नवलपुर भेजे। लेकिन, जांच करने गए अधिकारियों को नवलपुर थाना अध्यक्ष थाने पर नहीं मिले और थाना अध्यक्ष का मोबाइल भी स्विच ऑफ मिला। इसके बाद एसपी ने कार्रवाई करते हुए नवलपुर ओपी थाना अध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया है। 




वहीं, एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत 24 सितंबर को सूचना मिली कि नवलपुर ओपी थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह नशे की हालत में है। सूचना पर सर्किल इंस्पेक्टर राजीव कुमार को जांच के लिए भेजा गया। लेकिन थानाध्यक्ष थाने में नहीं मिले। काफी खोजबीन करने के बाद भी उनसे मुलाकात नहीं हो सकी और उनका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ था। जिसके बाद एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने थाना अध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया है। 




इधर एसपी के इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।