ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

नशे में धुत महिला ने फिर दिया पुलिस को चकमा, दूसरी बार भागी अंजली ने पुलिस के नाक में किया दम

18-Oct-2022 03:24 PM

MUZAFFARPUR: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है इसके बावजूद कुछ लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इस बार तो एक पुलिस का सामना नशे में टल्ली एक महिला से हुआ। महिला नशे में इस कदर धुत्त थी कि ठीक से चल भी नहीं पा रही थी। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया लेकिन वो शौच का बहाना बनाकर पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गयी। अब महिला की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है।


मुजफ्फरपुर में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। नशे में धुत्त अंजली नामक महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई है। बताया जाता है कि नशे में धुत्त यह महिला मूल रूप से उत्‍तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली है।


मिली जानकारी के अनुसार मिठनपुरा थाना क्षेत्र के नकुलवा चौक के पास अंजली नशे की हालत में पिछले हफ्ते एक रिक्शे पर मिली थी। जिसे SKMCH में एडमिट कराया गया था। जहां होश आते ही वो चकमा देकर वहां से भाग निकली। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पता चला कि महिला शराब समेत कई तरह की नशा करती है। 


मिठनपुरा थाने की पुलिस इस बार उसे बोचहां से नशे की हालत में फिर हिरासत में लिया। लेकिन नशे में टल्ली अंजली फिर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गयी। इस बार शौच का बहाना बताकर वह पुलिस अभिरक्षा से भाग निकली। महिला की तलाश में पुलिस जुटी हुई है लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है। महिला के खिलाफ शराब पीने और पुलिस अभिरक्षा से फरार होने का मामला दर्ज किया गया है। महिला की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।