Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
28-Jul-2022 09:18 PM
GAYA: बिहार में एक प्रखंड प्रमुख पति थाने में पैरवी करने गये थे लेकिन पुलिस ने उन्हें दो साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया. पैरवी करने गये प्रमुख पति पुलिस के सामने गिड़गिड़ाते रहे लेकिन उन्हें रिहाई नहीं मिली. दरअसल प्रखंड प्रमुख के पति और उनके साथी नशे में चूर थे. शराब के नशे में ही वे थाने पहुंच गये थे जो मंहगा साबित हुआ.
गया में हुआ वाकया
गया के मानपुर प्रखंड की प्रमुख हैं खादिजा इस्लाम. गया की मुफस्सिल थाना पुलिस ने खादिजा इस्लाम के पति मोहम्मद जफर, पंचायत समिति सदस्य मंडल कुमार और उसके भाई चंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. वाकया बुधवार की रात का है. प्रखंड प्रमुख का पति मोहम्मद जफर अपने दो साथियों के साथ एक वार्ड सदस्य की पैरवी करने के लिए मुफस्सिल थाना पहुंचा था. वहां पुलिस को जफर और उसके साथियों का हावभाव देख कर शक हुआ. फिर उन सबों की ब्रेथ एनलाइजर से जांच करायी गयी, जिसमें उनके शराब पीने की पुष्टि हो गयी. इसके बाद पुलिस ने प्रमुख पति मोहम्मद जफर के साथ साथ मंडल कुमार औऱ चंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया.
थाने में गिड़गिड़ाने लगा प्रमुख पति
गया मुफस्सिल थाने के एक पुलिसकर्मी ने बताया कि प्रखंड प्रमुख पति मोहम्मद जफर की जब ब्रेथ एनालाइजर से जांच की जा रही थी तो वह गिड़गिड़ाने लगा. वह मामले को रफा दफा करने के लिए प्रलोभन भी देने लगा. लेकिन उसके गिड़गिड़ाने और प्रलोभन का कोई असर नहीं हुआ और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. मुफस्सिल पुलिस इंस्पेक्टर कुंदन कुमार ने मीडिया को बताया कि प्रमुख पति जफर के साथ दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किये गये लोगों में मायापुर का पंचायत समिति सदस्य मंडल कुमार और उसका भाई चंदन कुमार शामिल है. तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें कोर्ट भेजा जा रहा है.
पैरवी करने गये थे थाने
मामला ये है कि गया कि मुफस्सिल थाना पुलिस को ये खबर मिली थी कि मानपुर इलाके में एक वार्ड सदस्य हंगामा कर रहा है. हंगामे की खबर मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर गयी और उस वार्ड सदस्य को पकड़ कर थाने ले आई थी. पुलिस की गिरफ्त में आया वार्ड सदस्य मायापुर के पंचायत समिति सदस्य मंडल कुमार का करीबी थी. मंडल कुमार ने प्रखंड प्रमुख पति को इसकी जानकारी दी. फिर प्रखंड प्रमुख पति जफर, पंचायत समिति सदस्य मंडल कुमार और मंडल का भाई चंदन कुमार बुधवार की रात लगभग दस बजे मुफस्सिल थाने पहुंच गये. वे वार्ड सदस्य को छोड़ने की पैरवी कर रहे थे. प्रखंड प्रमुख पति ने पुलिस पर अपना रौब भी जमाया.
पुलिस ने बताया कि थाने पर पहुंचे प्रखंड प्रमुख पति और उनके साथियों की गतिविधि सामान्य नहीं लग रही थी. उनके मुंह से शराब की बदबू भी आ रही थी. ऐसे में शक हुआ कि प्रमुख पति और उसके साथी नशे में धुत्त होकर थाने पहुंचे हैं. इसके बाद थाने के इंस्पेक्टर ने तीनों की ब्रेथ एनलाइजर से जांच कराने को कहा. इस जांच में ये पाया गया कि तीनों शराब के नशे में धुत्त थे. इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.