ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

नशे में धुत होकर कार चला रहा था कृषि विभाग के अधिकारी का बेटा, सड़क किनारे लगी दर्जनों बाइक को रौंदा, बाल-बाल बचे लोग

08-Aug-2023 08:37 AM

By First Bihar

PATNA: बिहार में 7 साल से पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है लेकिन शराब पीने वाले आज भी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे लोग शराब पीकर गाड़ी चलाने से भी नहीं डरते। ऐसा लगता है कि इन्हें पुलिस का डर नहीं है। ताजा मामला पटना को बोरिंग रोड इलाके की है जहां कृषि विभाग के अधिकारी के बेटे ने नशे में धुत होकर देर रात तेज रफ्तार में कार चलायी। अचानक अनियंत्रित होकर कार ने सड़क किनारे लगी दर्जनों बाइक को टक्कर मार दी। इस दौरान वहां पर कुछ लोग खड़े थे जो कार की चपेट में आने से बाल-बाल बच गये। 


जिसके बाद युवक तेज गति में कार चलाते हुए राजापुर की तरफ भागने लगा। तभी इसी दौरान बोरिंग कैनाल रोड स्थित पेट्रोप पंप के पास कार खड़ी कर वह मौके से भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसके पुरी थाना पुलिस ने कार को जब्त कर लिया। कार को गांधी मैदान ट्रैफिक थाना ले जाया गया। बताया जाता है कि युवक अमर्त्य लाल रंग के टी शर्ट में था। वह नशे में धुत था और देर रात तेज रफ्तार में पटना की सड़कों पर कार ड्राइव कर रहा था।  


बताया जाता है कि कार कृषि विभाग के अधिकारी का है। कार का रजिस्ट्रेशन नंबर BR01ET6225 है। विकास कुमार भारद्वाज के नाम से यह कार रजिस्टर्ड है। पुलिस ने युवक के पिता को फोन लगाकर घटना की जानकारी दी लेकिन देर रात तक वे थाने नहीं पहुंचे। इस घटना से इलाके के लोग आक्रोशित हैं और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे है। लोगों का कहना था कि कार की रफ्तार काफी तेज थी और कार सवार शराब के नशे में था। जिसके कारण अनियंत्रित होकर कार सवार ने सड़क किनारे लगी दर्जनों गाड़ियों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गयी। इस दौरान कई लोग वहां खड़े थे उनकी किस्मत अच्छी थी कि वे कार की चपेट में आने से बच गये नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।  

news image


news image


news image