ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
06-Jul-2021 08:19 PM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD: जिले के नवीनगर थाना क्षेत्र में दो सगी बहनों के साथ नशे में धुत दरिंदो ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर दोनों बहनों की जमकर पिटाई की गयी। दरिंदों ने चाकू मारकर दोनों का सिर फोड़ डाला। गंभीर हालत में दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक बहन को 30 टांके लगाए गये है तो दूसरी बहन को 21 टांके लगे हैं। फिलहाल घायल दोनों बहनों का इलाज औरंगाबाद सदर अस्पताल में जारी है।
जब परिजन रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे तब इस मामले को हल्के में लेते हुए आवेदन को फाड़ दिया गया और दोनों को दुत्कार कर थाने से भगा दिया गया। जिसे लेकर परिजन काफी आहत हैं। इस मामले में एसपी से मिलकर परिजनों ने कार्रवाई की मांग की है। जिसके बाद अस्पताल पहुंची पुलिस को पीड़ित युवतियों ने गांव के ही कुछ युवकों का नाम बताया।
दोनों बहनों ने पुलिस को बताया कि शराब के नशे में धुत होकर गांव के ही 4 युवकों ने घर में घुसकर दोनों बहनों की इज्जत तार-तार करने की कोशिश की जब विरोध किया गया तो दरिंदो ने चाकू मारकर दोनों का सिर फोड़ डाला। पीड़ित और उसके परिजन दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इधर पुलिस इस मामले में कैमरे पर कुछ भी बोलने से कतरा रही है।
मगर मामला तूल पकड़ने पर पुलिस की नींद खुली है। औरंगाबाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनूप कुमार ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। जिसके बाद पुलिस आरोपियो की गिरफ्तारी में जुट गयी है।
गौरतलब है कि आए दिन मनचलों की करतूत सामने आ रही है। इससे पूर्व बीते रविवार को कुछ मनचलों ने ऑटो सवार महिला से छेड़खानी की थी। मनचलों से बचने के प्रयास में महिला की गोद से उसकी बेटी सड़क पर गिर गई। जिससे मासूम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
वही आज नशे में धुत दरिंदों ने दो बहनों की इज्जत लूटने की कोशिश की। दोनों बहनों को इस कदर पीटा की वे गंभीर रूप से घायल हो गयी। फिलहाल दोनो का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। पीड़िता और उनके परिजन पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। अब देखना होगा कि आखिर कब तक पुलिस इन दरिंदों को सलाखों की पीछे पहुंचा पाती है।