ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ

नशे में धुत कार चालक ने साइकिल सवार 2 युवकों को रौंदा, एक मौत दूसरे की हालत नाजुक, भीड़ के हत्थे चढ़ गया ड्राइवर

01-Dec-2023 09:24 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में रफ्तार का कहर जारी है। बेलगाम कार ने साइकिल सवार दो युवकों को रौंद दिया। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को आनन-फानन में एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया। इस घटना से गुस्साएं लोगों ने कार सवार को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। कार का ड्राइवर नशे में था जिसके कारण उसने कार पर से नियंत्रण खो दिया जिसकी चपेट में दो साइकिल सवार आ गये। 


कार सवार ने दोनों को कुचल दिया जिससे एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरा युवक बुरी तरह से घायल हो गया। घटना से गुस्साएं लोगों ने कार के चालक की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना औराई थाना क्षेत्र के खेसारी गांव की जहां रफ्तार का कहर देखने को मिला। मृतक की पहचान अनिल सहनी और घायल युवक की पहचान विपिन सहनी के रूप में हुई है। 


घटना से गुस्साएं लोगों ने शव के साथ मुख्य सड़क को जाम कर दिया और घंटों हंगामा मचाया। इस दौरान कार के ड्राइवर की भी पिटाई लोगों ने कर दी जिससे वह भी घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से कार चालक को निकाला जिससे उसकी जान बच गयी। गुस्साएं लोग मृतक के परिजनों को मुआवजा दिये जाने की मांग कर रहे थे। इस दौरान अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। 


पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा वही कार चालक को हिरासत में लिया गया। जिससे पूछताछ की जा रही है। मौके पर पहुंचे वरीय अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।