ब्रेकिंग न्यूज़

NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश

नशे में धुत टीचर ने समय से पहले कर दी छुट्टी, अब ग्रामीणों ने किया ये काम

नशे में धुत टीचर ने समय से पहले कर दी छुट्टी, अब ग्रामीणों ने किया ये काम

01-Mar-2024 07:46 AM

By First Bihar

SASARAM : बिहार में इन दिनों सरकारी स्कूलों की टाइमिंग को लेकर काफी सख्ती है। शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक की सख्ती के चलते शिक्षक स्कूल टाइम पर पहुंच रहे हैं। लेकिन, सासाराम से एक बड़ा ही रोचक मामला सामने आया है। अब मामला देखने के बाद तो यही कहा जा सकता है कि इन मास्टर साहब पर केके पाठक की सख्ती का कोई असर ही नहीं है।


दरअसल, नौहट्टा थाना क्षेत्र के कैमूर पहाड़ी पर स्थित मध्य विद्यालय कोरहास के शिक्षक रविशंकर भारती ने शराब के नशे में स्कूल की छुट्टी कर दी। जिसके बाद नाराज ग्रामीण स्कूल पहुंचे। और फिर शिक्षक के हाथ-पांव बांधकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने नशे में होने की पुष्टि के बाद शिक्षक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 


बताया जा रहा है कि, शिक्षक रविशंकर भारती शराब पीकर स्कूल पहुंचे और बच्चों की छुट्टी कर दी। बच्चे जब घर पहुंचे तो अभिभावकों ने पूछा की अभी क्यों आ गए। बच्चों ने बताया की सर ने स्कूल की छुट्टी कर दी। आक्रोशित ग्रामीण स्कूल पहुंचे तो शिक्षक को नशे में पाया। ग्रामीण उनके दोनों हाथ-पैर बांधकर जंगल में बाइक तक लाए। बाइक पर जबरदस्ती बैठाया तथा उसे पचास किलोमीटर दूर नौहट्टा थाना लाकर पुलिस को सौंप दिया।


वहीं, इस मामले में बीईओ सच्चिदानंद साह ने बताया कि नियोजन इकाई को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा जाएगा। वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तारी होने के बाद शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। मालूम हो कि, शराब पीकर स्कूल पहुंचने का ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले बीते महीने में खगड़िया में दो शिक्षक शराब के नशे में स्कूल पहुंचे थे। और कई दिनों से नशे में विद्यालय पहुंचते थे। और बच्चों से गाली-गलौज करते थे। जिसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को कमरे में बंद कर पुलिस को इस बात की सूचना दी थी। और फिर आरोपी शिक्षकों को गिरफ्तार कर लिया गया था।