ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत

नशेड़ी पति पर पत्नी की हत्या का आरोप, दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया

10-Apr-2024 10:14 PM

By First Bihar

SUPAUL: सुपौल में एक महिला की हत्या कर दी गयी। मृतका के नशेड़ी पति पर गला दबाकर हत्या किये जाने का आरोप लगा है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। घटना जदिया थाना क्षेत्र की है। जहां हनुमानगढ़ी के वार्ड 13 में हत्या का मामला सामने आया है। 


मृतका की पहचान 22 वर्षीय गुंजन कुमारी उर्फ भवानी के रूप में हुई है। मृतका के पिता दिनेश मेहता ने अपने दामाद परमानंद मेहता पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के पिता का कहना है कि उसका दामाद नशेड़ी है। नशा नहीं करने की बात अक्सर उनकी बेटी किया करती थी लेकिन पति उसकी बात मानने को तैयार नहीं था। वह गुंजन की अक्सर पिटाई किया करता था। 


आज उन्हें यह सूचना मिली की बेटी की मौत हो गयी है। जिसके बाद वो बेटी के ससुराल पहुंचे तो देखा कि उसके गले और मुंह पर जख्म के निशान थे। बेटी की हत्या का आरोप नशेड़ी दामाद पर वो लगा रहे हैं. घटना के बाद पति और ससुरालवाले फरार हो गये हैं। पीड़ित पिता ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद जदिया थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू की। 


मृतका के पिता ने पुलिस से मामले की जांच करने की मांग की है और दोषियों पर कार्रवाई करने की बात दोहराई है। बताया जाता है कि मृतका दो बच्चों की मां थी। एक बेटे की उम्र 3 साल और दूसरा बेटा 9 माह का है। दोनों बच्चों के सिर से मां का साया उठ जाने से परिजन काफी सदमे में हैं।