Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए
01-Sep-2023 07:54 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: बिहार के जमुई में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक नशेड़ी चाचा ने अपनी 11 साल की भतीजी के साथ गंदा काम किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वही नाबालिग बच्ची को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा। इस घटना से परिवार और इलाके के लोग भी हैरान हैं। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग आरोपी चाचा को कड़ी से कड़ी सजा दिये जाने की मांग कर रहे हैं।
बताया जाता है कि 11 साल की भतीजी अपने चाचा को खाना देने छत पर गई थी। छत पर बैठा चाचा काफी नशे में था। नशे में धुत चाचा ने 11 साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। जब बच्ची ने इसका विरोध किया तो चाचा ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी। घटना के बाद आरोपी चाचा मौके से फरार हो गया। जिसके बाद रोती-बिलखती बच्ची मां के पास पहुंची और पूरी बातें बतायी। बच्ची बुरी तरह से घायल थी उसकी हालत देखकर मां परेशान हो गयी। मां ने इसकी शिकायत पुलिस से की। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया। वही पीड़ित बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया जहां उसका मेडिकल भी कराया गया।
घटना जमुई के चकाई थाना क्षेत्र का है जहां आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि बच्ची के पिता की मौत 5 साल पहले गंभीर बीमारी से हो गयी थी। जिसके बाद वह अपनी मां और चाचा सहित पूरे परिवार के साथ रहती थी। पीड़िता की मां ने बताया कि बच्ची का चाचा नशे की हालत में था और बच्ची के साथ गंदा काम किया है। बच्ची के साथ मारपीट भी की गयी है। शुक्रवार को चकाई थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गयी। जिसके बाद पुलिस ने नाबालिग बच्ची का मेडिकल कराया और कड़ी सुरक्षा के बीच उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां बच्ची का 164 के तहत बयान दर्ज किया गया। जबकि पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में मुख्यालय डीएसपी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि नाबालिग ने अपने चाचा पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।