Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी
20-Aug-2024 05:54 PM
By First Bihar
DESK: महाराष्ट्र के ठाणें स्थित बदलापुर में नर्सरी क्लास में पढ़ने वाली 3 साल की दो बच्चियों के साथ स्कूल के स्वीपर द्वारा यौन शोषण किए जाने के बाद सड़क और रेलवे ट्रैक पर उतरे आक्रोशित लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। गुस्साएं लोगों ने आरोपी सफाई कर्मी को फांसी की सजा देने की मांग की। इस मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कार्रवाई की है।
तीन पुलिस वालों को सस्पेंड किया गया है। सीएम ने कहा है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामला फास्ट-ट्रैक में चलेगा। दरअसल आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने कार्रवाई में देरी करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को सस्पेंड करने की मांग की थी। जिसके बाद पुलिस कमिश्नर ने देरी से प्रतिक्रिया देने वाले सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर और हेड कॉस्टेबल को निलंबित कर दिया है। उधर इस घटना के खिलाफ लोगों में गुस्सा देखने को मिल रहा है। बदलापुर में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।
लोग इस घटना से काफी गुस्से में हैं और बच्चों की सुरक्षा की मांग करने लगे। वही इस मामले में स्कूल के प्रिंसिपल, क्लास टीचर और पुलिस इंस्पेक्टर पर कार्रवाई की गई है। स्कूल के प्रिंसिपल और क्लास टीचर को सस्पेंड किया गया है वही पुलिस इंस्पेक्टर शुभदा शितोले के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए तबादला किया गया है। इन सभी पर कार्रवाई में ढिलमुल रवैय्या अपनाने का आरोप अभिभावकों ने लगाया और फिर इनके खिलाफ कार्रवाई की गई और मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होने की मांग की है। हालांकि सीएम एकनाथ शिंदे ने भरोसा दिलाया है कि मामले में जो भी दोषी होंगे किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। स्कूल के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
घटना महाराष्ट्र के ठाणे स्थित बदलापुर की है जहां आदर्शन स्कूल में नर्सरी में पढ़ने वाली तीन साल की दो छात्राओं के साथ स्कूल के सफाई कर्मी ने छेड़खानी की। मामला सामने आने के बाद आक्रोशित लोगों ने इसका जमकर विरोध जतायी। जिसके बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज किया गया।
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन पिछले कई दिनों से जारी है। इसी बीच महाराष्ट्र में ऐसी घटना हुई कि रोड सड़क पर उतर गये और हंगामा करने लगे। गुस्सा इस कदर फूटा कि हजारों लोग रेलवे ट्रैक पर जा बैठे जिसके कारण ट्रेनों का आवागमन बाधित हो गया। ट्रेने जहां-तहां रूकी रही और लोग घंटों ट्रेन में फंसे रहे। आक्रोशित लोगों को हटाने पहुंची पुलिस के साथ झड़प हो गयी। इस दौरान पुलिस पर पथराव किया गया। जिसके बाद पुलिस द्वारा भीड़ को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गये।