ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / Nargis Fakhri Sister Arrested: एक्ट्रेस नरगिस फाखरी की बहन न्यूयार्क में गिरफ्तार, आलिया...

Nargis Fakhri Sister Arrested: एक्ट्रेस नरगिस फाखरी की बहन न्यूयार्क में गिरफ्तार, आलिया पर लगे ये संगीन आरोप; EX बॉयफ्रेंड से जुड़ा है मामला

03-Dec-2024 10:23 AM

By First Bihar

DESK: रणवीर कपूर के साथ फिल्म 'रॉकस्टार' में नजर आने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस फाखरी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। नरगिस फाखरी की बहन आलिया फाखरी को न्यूयॉर्क में पुलिस ने डबल मर्डर के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आलिया ने अपने पूर्व प्रेमी एडवर्ड जैकब्स और उनकी गर्लफ्रेंड अनास्तासिया एटिएन की हत्या कर दी थी।


नरगिस फाखरी की बहन आलिया फाखरी के खिलाफ लगे हत्या के आरोपों ने बॉलीवुड और मनोरंजन जगत में सनसनी फैला दी है। यह खबर न सिर्फ नरगिस फाखरी के लिए बल्कि पूरे बॉलीवुड के लिए एक सदमे जैसी है। आरोप है कि आलिया ने न्यूयॉर्क में एक गैरेज में आग लगा दी, जिसमें एडवर्ड और अनास्तासिया फंस गए और धुएं से उनकी मौत हो गई।


इस मामले में आलिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी मेलिंडा कैट्ज ने कहा कि आलिया ने जानबूझकर आग लगाकर दो लोगों की जान ली। वहीं नरगिस फाखरी की मां ने आरोपों को खारिज किया है और कहा कि आलिया ऐसी हरकत नहीं कर सकती। वहीं एडवर्ड की मां ने बताया कि एडवर्ड और आलिया एक साल पहले ब्रेकअप कर चुके थे और आलिया एडवर्ड का पीछा कर रही थी।