ब्रेकिंग न्यूज़

Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त

Home / news / नरेंद्र सिंह के बचाव में उतरे मांझी, बोले- आरोप के भी लायक नहीं...

नरेंद्र सिंह के बचाव में उतरे मांझी, बोले- आरोप के भी लायक नहीं हैं पूर्व मंत्री

28-Jan-2020 02:54 PM

PATNA : पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह पर लगे गंभीर आरोपों पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने उनका बचाव किया है. मांझी ने उनके ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है. मुंगेर में पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह और उनके बेटे सुमित सिंह के खिलाफ पुलिस ने अरेस्ट वारंट जारी किया है. दोनों के ऊपर गिरफ़्तारी की तलवार लटक रही है, क्योंकि मुंगेर एसपी लिपि सिंह कार्रवाई में जुट गई हैं. बीते साल खुद को ललन सिंह का पीए बताने वाले एक शख्स को पुलिस ने अरेस्ट किया था. संदिग्ध कुणाल को पुलिस ने सर्किट हाउस से अरेस्ट किया था. जिसके बयान के आधार पर मुंगेर में बाप बेटों के खलाफ वारंट जारी किया है. 


मुझे नरेंद्र सिंह पर भरोसा - मांझी
जीतन राम मांझी ने कहा कि "मैं नरेंद्र सिंह को बहुत पहले से जानता हूं. जो इल्जाम उनके ऊपर लगे हैं, मुझे इस पर बिलकुल भी विश्वास नहीं है. लेकिन जब वारंट निकल गया है तो कानून की प्रक्रिया के तहत उन्हें अब कोर्ट में पेश होना पड़ेगा. नरेंद्र सिंह तो इस आरोप के लायक भी नहीं हैं. जो भी बात है वो इन्क्वारी में सामने आएगी." 


बाप बेटों को अरेस्ट करेगी लिपि सिंह
बता दें कि मामला मुंगेर जिले के कोतवाली थाना इलाके की है. जहां पिछले साल अगस्त में सर्किट हाउस से अरेस्ट कुणाल ने पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह और उनके बेटे पूर्व विधायक सुमित सिंह का नाम लिया था. जिसके बाद दोनों बाप-बेटों के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी हुआ है. कुणाल खुद को ललन सिंह का पीए बताकर लोगों से ठगी करता था. जिसकी गिरफ़्तारी के बाद कोतवाली थाना में दर्ज कांड संख्या 348/19 में धारा 406,420,467,468,472,120b, 34IPC दर्ज की गई थी. बताया जा रहा है कि 5 दिन पहले दोनों बाप बेटों की गिरफ्तारी का आदेश मुंगेर पुलिस ने निकाला है.


कौन है कुणाल
कुणाल जदयू के मुंगेर से सांसद ललन सिंह का पीए बनकर लोगों से ठगी करता था. कुणाल कुमार नाम का यह शख्स मुंगेर के सर्किट हाउस के कमरा नंबर 9 में रुका हुआ था. जिसे कासिम बिहार थाना पुलिस ने अरेस्ट किया था. यह ठग खुद को सांसद ललन सिंह का पीए बताता था. ऐसा बताया जा रहा है कि यह ठग कई लोगों को चुना भी लगा चुका है. बताया जा रहा है कि पैरवी के नाम पर यह लोगों से पैसा ऐंठा करता था. एमएलसी संजय सिंह को इस बात की भनक लगी तो संजय सिंह ने अपने गार्ड को भेजकर सर्किट हाउस से इस ठग को पुलिस के हवाले करवाया.


बाप-बेटे दिए थे कुणाल को संरक्षण
मुंगेर एसपी लिपि सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने ब्रजेश उर्फ़ बमबम, गौतम कुमार, मुकेश यादव और विजय कुमार सिंह को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्त बमबम सिंह से पूछताछ में पता चला कि पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह सुर उनके बेटे सुमित सिंह कुणाल देवघर को संरक्षण देते थे. सीडीआर से यह भी पता चला है कि कुणाल ने बजरंगी मेहता से एक जमीं के लिए 5 करोड़ का एग्रीमेंट भी कराया था.