खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
26-Jun-2023 05:12 PM
By First Bihar
DESK: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 27 जून को भोपाल आने वाले हैं। जहां दो वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को रानी कमलापति स्टेशन से हरी झंडी दिखाएंगे। जिसके बाद मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में बूथ लेवल के प्रमुख कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में वो शिरकत करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी शहडोल जाएंगे जहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के भोपाल दौरे को लेकर बीजेपी ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है। पीएम मोदी के भोपाल आगमन को लेकर राजगढ़ जिले के हरिपुरा जागीर गांव की 100 साल की बुजुर्ग महिला काफी खुश हैं। पीएम मोदी के भोपाल आने की खबर मिलते ही वो अपने बेटे से मिलने के लिए बेचैन है।
उसका कहना है कि मोदी उनका बेटा है वह अपने बेटे से मिलना चाहती है। माताजी का कहना है कि जो काम मोदी ने उनके लिए किया वो काम उनके सगे 12 बेटों ने भी नहीं किया है। 100 साल की बुजुर्ग महिला ने बताया कि उसके 12 बेटे और 2 बेटियां हैं लेकिन नरेंद्र मोदी भी मेरा लाल है। मोदी को अपना बेटा इसलिए मानती हूं कि वह मुझे मुआवजा दे रहा है। हर माह गेहूं और पेंशन भी दे रहा है। महिला ने पीएम मोदी से मिलने की इच्छा जतायी है। कहा है कि वो अपनी 25 बीघा जमीन अपने बेटे मोदी को देना चाहती हूं।
महिला कहती हैं कि नरेंद्र मोदी को उसने टीवी पर कई बार देखा है। जब भी टीवी पर वो आता है तो सब काम छोड़कर बेटे को टकटकी लगाकर देखने लगती है। उसकी दिले ख्वाहिश है कि वो एक बार अपने बेटे मोदी से मिले। उसके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दूं लेकिन यह सपना कब पूरा होगा यह उसे भी मालूम नहीं है।
बुजुर्ग महिला ने मोदी की लंबी उम्र की कामना की है। वो कहती है कि मेरे 14 बच्चों में मोदी सबसे स्पेशल हैं। वह मेरे जैसे बुजुर्गों को घर दे रहा है खाने-पीने की चीजें दे रहा है और पेंशन भी दे रहा है। हांलाकि उन्होंने पेंशन की राशि बढ़ाए जाने की मांग की है। कहा कि पेंशन बहुत कम मिलता है। महिला ने घर में नरेंद्र मोदी की फोटो लगा रखी है। हर वक्त अपने बेटे को फोटो में निहारती रहती है।