Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश
12-May-2024 03:16 PM
By First Bihar
PATNA: नरेंद्र मोदी के बिहार पहुंचने के पूर्व वीआईपी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने प्रधानमंत्री से मुद्दे की बात करने का आग्रह करते हुए कहा कि वे बिहारियों को मूर्ख न समझें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अब तक बिहार में रैली करने आते रहे हैं, लेकिन दो युवा तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी उन्हें पटना की सड़कों पर उतार दिया। यह हमलोगों की उपलब्धि है।
सहनी ने कहा कि महागठबंधन की अच्छी स्थिति देखकर प्रधानमंत्री घबरा गए हैं। अब बिहार का युवा , किसान प्रधानमंत्री के पांच किलो राशन और फालतू की बातें को सुनना नहीं चाहता है, अब वे बिहार के विकास की चर्चा सुनना चाहते हैं। बिहार कैसे विकास करे, यह सुनना चाहते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि आप राष्ट्रभक्त बनिए अंधभक्त नहीं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री केवल चुनाव में आते हैं, उन्हें तब आना चाहिए था, जब वे बिहार का लिए कुछ घोषणा कर सकते थे। वे तो केवल यहां वोट मांगने आते हैं। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का हेलिकॉप्टर जांच को भी सही नहीं माना और कहा कि ये दलितों और गरीबों को परेशान करते हैं, जो लाखों रुपए लेकर आ रहा उसकी जांच नहीं हो रही है।