ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : सम्राट, विजय और उपेंद्र के घर होगी एनडीए की तीन दिवसीय बैठक, तैयार होगी खास रणनीति; तेजस्वी की मुश्किलें बढ़ना तय 'हम ई बियाह न करब ...', मंडप पर लड़की ने शादी से किया इनकार, बिना दुल्हन वापस लौटी बरात BIHAR NEWS : एडमिट कार्ड बना मजाक, कैंडिडेट की फोटो की जगह छपी कुत्ते की तस्वीर; जानिए क्या है पूरा मामला बेतिया में कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों में नए थानाध्यक्ष की नियुक्ति वैशाली में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना, मामा ने नाबालिग भांजी के साथ किया गंदा काम बिहार के VVIP के लिए नया 'उड़नखटोला', नीतीश सरकार किराए पर पर ले रही 7 सीटर 'हेलिकॉप्टर', प्रति माह भाड़ा कितना होगा...? न घोड़ी, न कार...अंग्रेजी बाजे की धुन के साथ बैलगाड़ी पर बारात! बिहार में इस अनोखी शादी ने दिलाई पुरखों की याद, दूल्हे ने कहा... BIHAR NEWS : राशन कार्ड उपभोक्ताओं को अब नहीं मिलेगा यह सुविधा, सरकार ने कर दिया एलान; जानिए क्या है आदेश पंचायत सचिव के घर से लाखों की चोरी, सोना -चांदी भी उड़ा ले गए चोर; गांव में हडकंप Bihar News : बिहार के CHC में तैनात होंगे नेत्र और ENT डॉक्टर, 1080 पद सृजित; सरकार ने कर दिया एलान

नरेंद्र मोदी के समर्थन में उतरे राज ठाकरे, कहा- PM मोदी नहीं होते तो अयोध्या में नहीं बनता राम मंदिर

13-Apr-2024 04:40 PM

By First Bihar

DESK: लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। बात महाराष्ट्र की करे तो यहां 48 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल से 20 मई के बीच 5 चरणों में मतदान होगा। चार जून को नतीजे भी जारी हो जाएगे। तमाम राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में लग गयी है। नेताओं की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही है। इसी क्रम में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे का बड़ा बयान सामने आया है। 


राज ठाकरे पूरी तरह पीएम मोदी समर्थन में उतर आए हैं। उनके समर्थन में उन्होंने यह कहा है कि नरेंद्र मोदी यदि नहीं होते तो अयोध्या में राम मंदिर नहीं बन पाता। कई दशकों से अयोध्या में राम मंदिर बनाने का काम ठप था लेकिन उस काम को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा किया। अगर वो नहीं होते तो कभी राम मंदिर नहीं बनता। 


राज ठाकरे ने कहा कि इसलिए नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनना चाहिए। देश की प्रगति में उन्होंने कई महत्वपूर्ण फैसले लिये और कई योजनाएं बनाई। महाराष्ट्र के विकास के लिए भी उन्होंने खूब काम किया है। उन्होंने किसी भी राज्य के साथ कभी भेदभाव नहीं किया। मनसे प्रमुख ने आगे कहा कि पहले स्थितियां कुछ और थी इसलिए उन्होंने मोदी सरकार का विरोध किया था। लेकिन जैसे-जैसे मोदी सरकार ने नई-नई योजनाओं पर काम करना शुरू किया उनके विचार ही बदल गए। 


बता दें कि महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भाजपा नीत महायुति गठबंधन को बिना शर्त समर्थन देने की पेशकश मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने पिछले दिनों की थी। उनके ऐसा करने के बाद उनकी पार्टी के कई नेताओं ने मनसे से इस्तीफा दे दिया है।