“वो तुम्हें भी छोड़ देगा…” मंडप में पहुंचा सौतन का मैसेज, विदाई से पहले ही दुल्हन ने तोड़ दी शादी बिहार में पुरानी रंजिश से खूनी खेल! मां-बेटा पर चाकूबाजी, दोनों गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार चुनाव का ‘करोड़ों वाला’ सच, रिपोर्ट सामने आते ही चर्चा तेज; आंकड़े बता रहे दिलचस्प कहानी Bihar News : होली के बाद फिर बढ़ा पलायन, ट्रेन में टिकट नहीं मिलने पर इस तरह भी जा सकते हैं दिल्ली ; परिवहन विभाग दे रही यह सुविधा हॉस्पिटल में घुसकर दबंगई, ऑफिसर को जमकर पीटा, सोने की चेन भी लूट ले गए बदमाश Bihar news : बिहार के इस जिले में 40 तंबुओं में 200 संदिग्धों का डेरा, विदेशी होने की आशंका; एसआईटी ने शुरू की जांच Bihar Circle Office Strike : आय-निवास, बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट से लेकर दाखिल-खारिज सहित 20 काम प्रभावित, पढ़िए क्या है मामला Bihar Parking Rule: सड़क पर चलते वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूली बंद, नगर निकायों को सरकार का निर्देश Bihar Transport Alert: 1 अप्रैल 2019 से पहले की गाड़ियों के लिए चेतावनी, तुरंत लगवाएं HSRP नंबर प्लेट वरना होगी कार्रवाई UPSC Fake Claim : बिहार में एक और कारनामा: युवक ने UPSC पास होने का फर्जी दावा किया, विधायक- थानेदार से हुआ सम्मानित, भेद खुला तो दिल्ली भागा
11-May-2024 07:07 PM
By First Bihar
DESK: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि चुनाव जीतने के बाद नरेंद्र मोदी सबसे पहले सीएम योगी को निपटाएंगे और उसके बाद अमित शाह को प्रधानमंत्री बना देंगे। सीएम केजरीवाल के इस बयान पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पलटवार किया है। शाह ने कहा है कि नरेंद्र मोदी ही देश का नेतृत्व करते रहेंगे इसमें कहीं कोई कन्फ्यूजन नहीं है।
दरअसल, सीएम केजरीवाल ने कहा कि यह लोग इंडिया गठबंधन से पूछते है कि आपका प्रधानमंत्री कौन होगा? लेकिन मैं भाजपा से पूछना चाहता हूं कि उनका प्रधानमंत्री कौन होगा? नरेंद्र मोदी 17 दिसंबर को 75 साल के हो जाएंगे। ये भाजपा का नियम है कि बीजेपी में जो 75 साल का हो जाता है उसे रिटायर कर दिया जाता है।
ऐसे में अब उनका मकसद अमित शाह को अगला प्रधानमंत्री बनाने का है।यह लोग योगी को निपटाएंगे और अमित शाह को पीएम बनाएंगे। इसलिए आप मोदी के नाम पर अमित शाह को वोट कर रहे हैं।अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इन्होंने आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, सुमित्रा महाजन की राजनीति खत्म कर दी गई।
तेलंगाना में मीडिया को संबोधित करते हुए अमित शाह ने केजरीवाल पर पलटवार किया और कहा कि, “मैं अरविंद केजरीवाल एंड कंपनी और पूरे इंडी गठबंधन को कहना चाहता हूं कि मोदी जी 75 साल के हो जाएं इससे आपको आनंदित होने की जरूरत नहीं है। यह भारतीय जनता पार्टी के संविधान में कहीं नहीं लिखा है। मोदी जी ही यह टर्म पूरी करेंगे और मोदी जी ही आगे देश का नेतृत्व करते रहेंगे, इसमें बीजेपी में कोई कन्फ्यूजन नहीं है"।
उधर, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक्स पर लिखा कि, “केजरीवाल और पूरा INDI गठबंधन चुनाव में विफलता का अहसास कर बौखला गये हैं। देश को भटकाना और भ्रमित करना ही इनका उद्देश्य है। पूर्व से पश्चिम, उत्तर से दक्षिण हर तरफ़ मोदी जी को जनता का प्रचंड आशीर्वाद मिल रहा है। प्रधानमंत्री जी के सामने न तो इनके पास कोई नीति है न ही कोई कार्यक्रम है। अब मोदी जी के उम्र का बहाना लेकर रास्ता ढूँढ रहे हैं”।
नड्डा वे आगे लिखा कि, “भारतीय जनता पार्टी के संविधान में कहीं भी उम्र को लेकर ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है। जनता जानती है मोदी जी का कण-कण और क्षण-क्षण भारत माता की सेवा के लिए समर्पित है। मोदी जी के नेतृत्व में 'विकसित भारत' की परिकल्पना साकार हो रही है और अपने अगले 5वर्षों के कार्यकाल में मोदी जी देश को नये शिखर पर ले जाएँगे। विपक्ष खुश न हों, कोई मुग़ालता ना पाले। मोदी जी हमारे नेता है और आगे भी हमारा नेतृत्व करते रहेंगे। INDI गठबंधन और बेल पर जेल से बाहर आया नेता भी जानता है कि “आएगा तो मोदी ही, रहेगा तो मोदी है, भारत को मज़बूत बनायेगा तो मोदी ही"।