ब्रेकिंग न्यूज़

Aadhaar Deactivated : 3 करोड़ लोगों का आधार कार्ड हुआ ब्लॉक, ऐसे करें चेक; कहीं लिस्ट में आपका नाम भी तो नहीं है शामिल PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम Bihar latest crime news : बिहार का अनोखा केस ! एक साथ गांव के सभी सवर्णों पर SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज; पढ़िए क्या है पूरी खबर Nitish Kumar convoy : अब प्रधानमंत्री की तरह नीतीश कुमार भी करेंगे बुलेटप्रूफ रेंज रोवर की सवारी, जानें गाड़ी की हाईटेक सुरक्षा और लग्जरी खासियत Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के इस जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, पटना आने - जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 21 तारीख तक रद्द, कई रेलगाड़ी का रूट बदला,जानें.... Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह

नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण में बिहार से बड़ी फौज जा रही दिल्ली : NDA के सभी MLA-MLC को मिला निमंत्रण, लोस प्रभारी तक हैं आमंत्रित

नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण में बिहार से बड़ी फौज जा रही दिल्ली : NDA के सभी MLA-MLC को मिला निमंत्रण, लोस प्रभारी तक हैं आमंत्रित

09-Jun-2024 07:38 AM

By First Bihar

PATNA :  आज 9 जून की शाम नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी के साथ भाजपा और एनडीए के सभी घटक दलों के कई नेता भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समोरोह में शामिल होने कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी भारत पहुंच रहे हैं। इधऱ, मोदी के शपथ ग्रहण को लेकर भाजपा भी अपने स्तर से तैयारी की है। पीएम के शपथ ग्रहण को लेकर  बिहार भाजपा नेताओं की फौज भी दिल्ली जा रही है। 


जानकारी के अनुसार, बिहार से न सिर्फ भाजपा के कई नेता बल्कि एनडीए के सभी विधायक-विधान पार्षदों को भी इसमें आमंत्रित किया गया है। लोकसभा चुनाव 2024 के सभी एनडीए प्रत्याशियों को प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने को बुलाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण आज शाम में होना है। ऐसे में पीएम के शपथ ग्रहण को लेकर जिलाध्यक्ष से लेकर कलस्टर प्रभारी, लोकसभा प्रभारी को भी आमंत्रण मिला है। बिहार से जो राष्ट्रीय पदाधिकारी, राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य एवं विशेष आमंत्रित सदस्य हैं, वे भी प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित हैं। 


इसके अलाव बिहार प्रदेश बीजेपी के सभी पदाधिकारी, मोर्चा के अध्यक्ष एवं मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, बिहार बीजेपी कोर कमेटी के सभी सदस्यों को भी बुलाया गया है। बिहार के सभी जिलों के भाजपा जिला अध्यक्ष के अलाव कलस्टर प्रभारी, लोकसभा प्रभारी एवं लोकसभा संयोजक भी आमंत्रित किये गए हैं। लोकसभा एवं राज्यसभा के सभी सांसद, 2024 लोकसभा चुनाव में एनडीए के सभी प्रत्याशी के साथ निवर्तमान लोकसभा के सांसदों, सभी विधायकों और विधान पार्षद भी शपथ ग्रहण समोरोह में शामिल होंगे। 


एनडीए के सभी विधायकों, विधान पार्षदों को बुलाया गया है। बिहार बीजेपी की तरफ से इस संबंध में आमंत्रण पत्र भेजा गया है। बिहार से जो बड़ी फौज दिल्ली जाने वाली है, उनकी सुविधा के लिए पार्टी की तरफ से तीन नेताओं की ड्यूटी लगाई है। शपथ ग्रहण समारोह के लिए बिहार से तीन पदाधिकारी जगन्नाथ ठाकुर, राजेश वर्मा एवं संजय गुप्ता दिल्ली में ही मौजूद रहेंगे।