अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
08-Dec-2020 07:23 AM
PATNA: नरकटियागंज से बीजेपी की विधायक रश्मि वर्मा से अपराधिय़ों ने एक बार फिर रंगदारी मांगी हैं. इस बार अपराधियों ने 20 लाख रुपए रंगदारी मांगी गई है. पैसा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है.
थाने में दिया आवेदन
इसको लेकर विधायक ने शिकारपुर थाना में आवेदन दिया है. उसमें बताया गया है कि सोमवार की सुबह 11:30 बजे के करीब मोबाइल नंबर 6299381643 से उनके नंबर पर कॉल कर रंगदारी मांगी गयी है. फोन करने के दौरान ही गाली-गलौज करने लगा औरा जान से मारने की धमकी दी. साथ में 20 लाख की रंगदारी भी मांगी है.
16 दिन पहले भी मिली थी धमकी
16 दिन पहले भी रश्मि वर्मा से अपराधियों ने कॉल कर 25 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी. पैसा नहीं देने पर जाने से मारने की धमकी दी गई थी. 22 नंवबर को धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. जब पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो पता चला कि वह विधायक के पति का पूर्व स्टाफ है. फिलहाल वह उनके राजनीतिक प्रतिद्वंदी विनय सिन्हा के साथ काम कर रहा था. धमकी मिलने की शिकायत करने के बाद पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर पंडई चौक से मुन्ना खां को गिरफ्तार कर लिया था.