पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
16-May-2023 04:57 PM
By First Bihar
NALANDA: बिहार के नालंदा जिले से गुरु और शिष्य का रिश्ता हुआ तार-तार करने वाला मामला सामने आया है. यहं सिलाव थाना क्षेत्र के बिछकोल गांव में घर में अकेले नाबालिक लड़की के साथ गुरु जी पकड़े गए. जिसके बाद ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दिया है. जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गए है.
घटना की सूचना मिलने के बाद सिलाव थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ से बचा कर उसे थाना लाया है. मारपीट करने के आरोप में दो अन्य लोगों की भी गिरफ्तार किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार हिलसा थाना क्षेत्र के रहने वाले डिकेश कुमार पटना में कोचिंग चलाता था. सिलाव थाना क्षेत्र के रहने वाली नाबालिग पटना में अपने बहन के यहां रहकर उसी कोचिंग में क्लास कर थी. इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम हुआ. लड़की मैट्रिक की परीक्षा देने के बाद वापस अपना गांव बिछाकोल आ गई थी. लड़की के घरवाले जब घर में मौजूद नहीं थे तो लड़की ने फोन कर अपने गुरु जी को अपने गांव बुला लिया. जहां ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया और उसके बाद सिलाव के नहर मोड़ के पास लाकर बेरहमी से पिटाई दी.
इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दिया. पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर गुरु और इसके साथ मारपीट करने के दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. सिलाव के थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया की पुलिस को सूचना मिली की नहर मोड़ के पास मार पीट हो रही है पुलिस मौके पर पहुंचकर तीन लोगो को गिरफ्तार किया है.