Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
26-Jun-2024 04:42 PM
By First Bihar
GAYA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं यही कारण है कि वो एक के बाद एक अपराध की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला गया जिले की है जहां अपराधियों ने 18 साल के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना गया के गुरारू थाना क्षेत्र के तिनेरी गांव की है जहां नानी के घर रहने वाले युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना से ननिहाल में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की पहचान 18 वर्षीय युवक अंकित कुमार के रूप में हुई है। वो अपनी नानी के घर में रहकर पढ़ाई करता था। मृतक अंकित की लाश बधार से बरामद किया गया है।
बताया जाता है कि अंकित मंगलवार की रात 10 बजे से घर से लापता हो गया था। बाद में पता चला कि उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गयी है और शव को ठिकाना लगाने के उद्धेश्य से बधार में फेंका गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेजा। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
गया से नितम राज की रिपोर्ट..