गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं शुरू, ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं शुरू, ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़
08-Oct-2022 03:53 PM
By BADAL ROHAN
PATNA CITY: पटनासिटी के चौक थाना क्षेत्र स्थित मंगल तालाब से एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। युवक की लाश मिलने की खबर आग की तरह फैल गयी। देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ इक्ट्ठा हो गयी।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मामले की छानबीन शुरू की। बताया जाता है कि युवक रात में अपनी नानी के घर जाने के लिए निकला था लेकिन सुबह मंगल तालाब से उसकी लाश बरामद हुई। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक की पहचान बागमालू खाँ निवासी 20 वर्षीय मोहम्मद दानिश के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच। इस घटना से परिजनों के बीच मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार की रात घर से खाना खाकर दानिश घर से निकला था जिसके बाद वह घर नहीं लौटा।
मोहम्मद दानिश के पिता मोहम्मद राशिद ने बताया कि वह बैटरी वाला ऑटो चलाया करता था। घटना का कारण अब तक पता नहीं चल सका है। यह मामला हत्या का है या फिर आत्महत्या चौक थाना पुलिस घटना की सभी बिंदुओं पर जाँच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा।