ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में जमीन खरीदना होगा महंगा!, अप्रैल से निबंधन दर में चार गुना बढ़ोतरी की संभावना, MVR भी बढ़ेगा 6-lane bridge : पटना से उत्तर बिहार का सफर होगा आसान, होली के बाद शुरू होगा यह 6-लेन पुल; CM नीतीश ने किया निरीक्षण Bihar Attendance App : बिहार में टीचर के अटेंडेंस को लेकर शिक्षा विभाग का नया आदेश, मंगलवार से हर हाल में करना होगा यह काम Bihar expressway : बिहारवासियों को मिली बड़ी सौगात, अब महज दो घंटों में तय होगी 5 घंटों वाली दूरी; शुरू होने जा रहा यह एक्सप्रेसवे Patna Medical College : PMCH में शिफ्टिंग की तारीख तय, फरवरी के इस डेट से नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे यह दो विभाग मुंगेर में रिश्तों का कत्ल: 13 वर्षीय छात्र की गला दबाकर हत्या, मुंहबोले दादा पर घर के चिराग को बुझाने का आरोप Indian Railway new rules : यदि दोस्तों के साथ जाना चाह रहे गोवा- मनाली या परिवार के वैष्णों देवी; तो जरूर पढ़ लें यह खबर, रेलवे ने नियमों में किया बड़ा बदलाव Bihar land registry : बिहार में इस महीने से बदल रहे जमीन रजिस्ट्री के नियम, सरकार का निर्णय; इन लोगों को होगा बड़ा फायदा Bihar politics : अपराधियों का राजनीति में आना दुर्भाग्य, बोले BJP विधायक – पप्पू यादव को जेल में ही रहना चाहिए Patna Metro : होली बाद शुरू होगा इन दो स्टेशनों के बीच सफर, इस महीने के अंतिम सप्ताह तक जांच के लिए दिल्ली से आएगी टीम

नाना पाटेकर ने शूटिंग के दौरान सेल्फी लेते फैन को जड़ा थप्पड़, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

नाना पाटेकर ने शूटिंग के दौरान सेल्फी लेते फैन को जड़ा थप्पड़, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

15-Nov-2023 04:39 PM

By First Bihar

DESK: बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियों में नाना पाटेकर सेल्फी ले रहे एक लड़के को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद वे सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं, हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


दरअसल, एक्टर नाना पाटेकर उत्तर प्रदेश के वाराणसी में अपनी फिल्म जर्नी की शूटिंग कर रहे हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वे विवादों में घिर गए हैं। वाराणसी में फिल्म की शूटिंग के दौरान एक फैन ने नाना पाटेकर के साथ सेल्फी लेने की कोशिश की तो वे भड़क गए और लड़के को थप्पड़ जड़ दिया। नाना पाटेकर की इस करतूत को देखकर वहां मौजद लोग दंग रह गए।


इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने इस थप्पड़ कांड का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे शूटिंग के बीच एक फैन उनके साथ सेल्फी लेने के लिए आगे आता है और फोटो क्लिक करने लगता है, तभी नाना भड़क जाते हैं और फैन के सिर पर थप्पड़ जड़ देते हैं। अब वे सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं।