ब्रेकिंग न्यूज़

नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजकर BJP ने दिखाया अपना असली चेहरा: मुकेश सहनी नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजकर BJP ने दिखाया अपना असली चेहरा: मुकेश सहनी बिहार में बीजेपी नेता की दबंगई: दलित परिवार से की जमकर मारपीट, फायरिंग का भी आरोप; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में बीजेपी नेता की दबंगई: दलित परिवार से की जमकर मारपीट, फायरिंग का भी आरोप; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर बोले चंद्रशेखर आजाद: कहा..बिहार की जनता के साथ बड़ा धोखा Bihar Politics: ‘मुख्यमंत्री का फैसला साहसिक और दूरदर्शी’, सीएम नीतीश के राज्यसभा जाने पर बोले चिराग पासवान Bihar Politics: ‘मुख्यमंत्री का फैसला साहसिक और दूरदर्शी’, सीएम नीतीश के राज्यसभा जाने पर बोले चिराग पासवान जल्द आ रहा ‘व्हाट्सऐप प्लस’ पेड प्लान: पैसे देकर मिलेंगे खास फीचर्स, जानें पूरी जानकारी बेतिया में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, 6 महीने पहले किया था अंतरजातीय विवाह Bihar Civil Court Exam : आज डाउनलोड करें बिहार सिविल कोर्ट प्यून परीक्षा का एडमिट कार्ड, जानिए किस दिन होगी परीक्षा

अविवाहित बेटी के 2 दिन की बच्ची को नाना- नानी ने ब्लेड से काटा, झाड़ियों में फेंक दिया शव

03-Oct-2020 12:42 PM

DESK : कहते हैं माता-पिता को अपने बच्चों से ज्यादा अपने नाती-नातिन और पोते-पोतियों की फिक्र होती है. पर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक नाना-नानी ने समाज के डर से दो दिन की नातिन की चाकू और ब्लेड से हत्या कर दी. दो दिन की मासूम को दर्दनाक तरीके से मारा गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर 80 से अधिक घाव मिले हैं. 

पुलिस ने जांच के आधार पर जब नाना-नानी  दाई विद्यापति देवी और पूरन सिंह  को गिरफ्तार किया, तब जाकर मामले का खुलासा हुआ. पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि वे दाई का काम करती है और घर में ही डिलीवरी कराती है. कुछ दिन पहले उसे पता चला कि उसकी बेटी का अवैध संबंघ था और उसकी बेटी प्रेगनेंट है. जिसके बाद मां-बाप ने योजना के तहत घर में ही बेटी की डिलवरी कराई और समाज की बदनामी से डरते हुए मौका देखते ही दो दिन के नातिन की ब्लेड औऱ चाकू से हत्या कर दी. 

शव को छुपाने की नियत से झाड़ियों में फेंक दिया ताकि कोई जानवर खा जाए . पर ऐसा नहीं हुआ और पुलिस को इसकी जानकारी मिल गई.भोपाल पुलिस ने बच्ची की हत्या के आरोप में उसके नाना नानी को ही गिरफ्तार किया है. पुलिस ने ब्लाइंड केस के तर्ज पर इसकी जांच शुरू की और फिर अस्पताल से मिली जानकारी और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले का खुलासा कर दिया. आरोपी नाना-नानी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू और ब्लेड को बरामद कर लिया है.