Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह
19-Sep-2022 09:50 PM
SITAMARHI: सीतामढ़ी के बैरगनिया नगर परिषद के उप सभापति पद का चुनाव लड़ने के लिए धीरज सिंह पटेल आज नामांकन दाखिलल करने अनुमंडलाधिकारी के कार्यालय पहुंचा था। नामांकन करने के बाद वह जैसे ही बाहर निकला पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
इस बात की जानकारी देते हुए बैरगनिया थानाध्यक्ष रणवीर कुमार झा ने बताया कि धीरज सिंह पटेल वारंटी है उसके खिलाफ वारंट जारी है। वह पुलिस से बचकर भागा फिर रहा था जिसे आज नामांकन के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। धीरज सिंह पटेल पर पैसा गबन करने, धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग के केस में न्यायालय से वारंट जारी था।
पूर्वी चंपारण जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने वर्ष 2021 में 8 नवंबर को उसके खिलाफ केस दर्ज कराई थी जिसमें धीरज सिंह पटेल सहित कई लोग आरोपित थे। जिसके बाद से धीरज फरार चल रहा है। इस बार होने वाले नगर परिषद के उप सभापति पद का चुनाव लड़ने का उसने मन बनाया और सोमवार को अपने समर्थकों के साथ वह नामांकन दाखिल करने पहुंच गया। नामांकन पत्र भरने के बाद वह जैसे ही सदर अनुमंडलाधिकारी के कार्यालय के बाहर निकला पहले से मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे दबोच लिया।