ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / मां का आशीर्वाद लेकर राघोपुर रवाना हुए तेजस्वी, सीएम नीतीश को किया चैलेंज

मां का आशीर्वाद लेकर राघोपुर रवाना हुए तेजस्वी, सीएम नीतीश को किया चैलेंज

14-Oct-2020 10:48 AM

By Ranjan Singh

PATNA : मां और बड़े भाई का आशीर्वाद लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज नामांकन के लिए राघोपुर रवाना हो गए. नामांकन के पहले तेजस्वी यादव को उनकी मां और बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने दही खिलाई और फिर उन्होंने बड़े भाई तेजप्रताप यादव और मां का आशीर्वाद लिया. 

नामांकन के लिए रवाना होने से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार के मुखिया नीतीश कुमार को ओपेन चैलेंज किया है. तेजस्वी यादव ने कहा कि मैं भी बिहार के डिप्टी सीएम के पद पर रहा हूं. कोई एक भी दाग मेरे कार्यकाल के दौरान लगा दे तो मैं मान लूंगा. मैंने बिहार के डिप्टी सीएम के पद पर रहते हुए भ्रष्टाचार रोकने के लिए कमिटी बनाई. 



उन्होंने सीएम को चुनौती देते हुए कहा कि मैं तो आज नामांकन करने जा रहा हूं पर वो भी अपने गृह जिले नालंदा का कोई विधानसभा चुन लें और वहां से नामांकन करें. मैं भी वहां से नामांकन करुंगा और उन्हें हरा कर बताउंगा कि जनाधार क्या है. इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने कहा कि राघोपुर की जनता ने हमेशा हमारा साथ दिया है और इस बार भी हमारा साथ देगी. आज तेजस्वी ने एक बार फिर कहा कि हमारी सरकार आती है तो सबसे पहले 10 लाख बेरोजगारों को नौकरी दूंगा और नियोजित शिक्षकों को सरकार बनने के दिन समान काम समान वेतन की मांग को पूरा करुंगा.