पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
02-May-2024 11:05 AM
By First Bihar
PATNA : हाजीपुर संसदीय सीट से एनडीए उम्मीदवार के रूप में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज नामांकन करेंगे। नामांकन में डिप्टी CM सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा भी शामिल होंगे। नॉमिनेशन में शामिल होने से पहले चिराग पासवान ने पटना में अपने आवास पर पूजा किया और पापा रामविलास पासवान को भी याद किया। इस दौरान चिराग भावुक भी हो गए और कहा कि आज मुझे सबसे अधिक अपने पापा की याद आ रही हैं।
चिराग पासवान ने कहा कि यह मेरे लिए बाहत बड़ा भावुक दिन है। आज हमें सबसे अधिक किसी की कमी महसूस हो रही है तो वो हमारे पापा आदरणीय रामविलास पासवान जी की हो रही है। आज तक हर बार वो मेरा हाथ पकड़ कर वो मेरा नामांकन करवाने लेकर जाते थे। यह मेरे मन में विश्वास था की पापा हैं तो वो सब संभाल लेंगे। आज लाइफ में पहली बार है जब नामांकन दाखिल करने जा रहा हूं और पापा साथ में नहीं है।
इसके आगे उन्होंने कहा कि मेरे लिए बहुत बड़ी सौभाग्य की बात है कि पापा की कर्मभूमि हाजीपुर जिसको उन्होंने हमेशा अपनी मां की तरह समझा था आज इस हाजीपुर से मैं अपना नामांकन दाखिल करने जा रहा हूं। मुझे पूरी उम्मीद है कि जैसे पापा को हाजीपुर की जनता ने अपना प्यार आशीर्वाद दिया वैसे ही प्यार और आशीर्वाद मुझको भी मिलेगा।
दरअसल, हाजीपुर लोकसभा सीट को दिवंगत रामविलास पासवान की कर्मभूमि कहा जाता है। इस सीट से उनके पिता रामविलास पासवान चुनाव लड़ा करते थे और यहां से उन्होंने जीत का रिकॉर्ड भी बनाया था। अब पहली बार है जब चिराग पासवान हाजीपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले चिराग पासवान लगातार दो बार जमुई से सांसद बन चुके हैं। वर्ष 2019 में हाजीपुर सीट से चिराग के चाचा और पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने लोजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा था और जीत प्राप्त की थी। लेकिन, उस बार इस सीट को लेकर काफी उठा -पटक हुई और उसके बाद यह सीट चिराग के खाते में गई।
आपको बताते चलें कि, चिराग पासवान के नामांकन के बाद एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा।यह जनसभा हाजीपुर के सुभाष चौक स्थित संस्कृत महाविद्यालय में होगी। इस जनसभा में एनडीए के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे।चिराग के नामांकन में शामिल होने के लिए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी सहित बिहार NDA के तमाम बड़े नेता हाजीपुर पहुंच चुके हैं। हाजीपुर में चिराग पासवान के सामने राजद के शिवचंद्र राम हैं।