Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश पटना विमेंस कॉलेज में दो दिवसीय हेल्थ कैंप, 200 से ज्यादा छात्राओं-अभिभावकों का नि:शुल्क जांच Bihar News: बिहार के एक भ्रष्ट SDO को मिला बड़ा दंड, एक लाख रू रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार, जानें.... Purnea News: विद्या विहार आवासीय विद्यालय के एथलेटिक्स मीट 2025–26 का समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया दम Purnea News: विद्या विहार आवासीय विद्यालय के एथलेटिक्स मीट 2025–26 का समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया दम जज्बे को सलाम: अस्पताल से सीधे परीक्षा केंद्र पहुंची इंटर की छात्रा, मां बनने के कुछ ही घंटों बाद दिया एग्जाम मुंगेर में जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान हंगामा, दो पक्षों के बीच मारपीट Bihar News: ग्रामीण कार्य विभाग ने 60 से अधिक ठेकेदारों को किया ब्लैकलिस्ट/सस्पेंड, फर्जी कागजात लगाकर ठेका लेने समेत कई गंभीर आरोप
05-Jan-2020 09:46 PM
By Pranay Raj
NALNDA: लहेरी थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर मोहल्ले में 50 हजार रुपए रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने होम्योपैथिक डॉक्टर और उनके परिवार को बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. हथियार से लैस करीब 15 अपराधियों घर में दाखिल हो गए और रंगदारी का रुपया नहीं मिलने पर डॉक्टर और उनके परिवार की पिटाई करने लगे.
अपराधियों के आतंक के कारण मोहल्लेवासी बीच-बचाव का साहस नहीं कर सके. घटना को अंजाम दे अपराधियों फरार हो गए. घटना का आरोप शहर के लिए आतंक साबित हो रहे मनीष पांडेय-बौआ गैंग पर लगाया जा रहा है. पीड़ित डॉक्टर ने बताया कि वह घर के समीप ही क्लिनिक में प्रैक्टिस करते हैं. कुछ दिनों से बदमाश मनीष पांडेय और बौआ यादव उनसे 50 हजार रुपए रंगदारी की मांग कर रहे थे.
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि आज देर शाम बदमाश हथियार से लैस हो सहयोगियों के साथ उनके घर आ गए और रुपया मांगने लगे. इंकार करने पर बदमाश उन्हें और उनके भतीजों को खींचकर सड़क पर ले आएं और सभी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने लगे. परिवार के अन्य सदस्यों ने किसी तरह मोबाइल में घटना का वीडियो बना लिया. प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.