ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / कारोबारी की पत्नी ने ही घर में कराई थी डकैती, वाइफ का प्रेमी...

कारोबारी की पत्नी ने ही घर में कराई थी डकैती, वाइफ का प्रेमी निकला मास्टर माइंड

12-Jan-2020 04:14 PM

By Pranay Raj

NALNDA:  कारोबारी की पत्नी ने अपने ही घर में डकैती करा दी थी. डकैती का मास्टर माइंड कारोबारी की पत्नी का प्रेमी बताया जा रहा है. पुलिस ने मास्टर माइंड समेत 7 को गिरफ्तार किया है. यह घटना नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के देवीसराय में 5 जनवरी को हुई थी.

पुलिस ने किया खुलासा

पुलिस ने लहसुन कारोबारी अजय चौहान के घर हुए डकैती और लूट कांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए मास्टरमाइंड समेत 7 कुख्यात लुटेरों को लूट के रुपए और सामान के साथ गिरफ्तार किया है. सदर डीएसपी इमरान परवेज ने बताया कि गृहस्वामी की पत्नी के इशारे पर इस लूट की घटना को अंजाम दिया गया था. जबकि इस लूट कांड का मास्टरमाइंड व्यवसायी का पड़ोसी पप्पू कुमार है. 

मास्टर माइंड और कारोबारी की पत्नी के बीच था अवैध संबंध

डीएसपी ने बताया कि पप्पू कुमार और व्यवसायी की पत्नी में अवैध संबध था. इस कारण उसकी पत्नी के कहने पर उसने अपने अन्य साथियों के साथ योजना बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया थ. इन लोगों के पास से लूट के 21 हजार रुपए और एक एलईडी टीवी बरामद किया गया है. जबकि व्यवसायी द्वारा 3 लाख नगद और जेवरात समेत 7 लाख रुपए लूट की बात बतायी गयी थी. उन्होंने बताया कि व्यवसायी की पत्नी के इशारे पर इस लूट की घटना को अंजाम दिया गया था. उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा. जबकि फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है.