ब्रेकिंग न्यूज़

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana : आपके खाते में भी अभी तक नहीं आया है 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के 10 हज़ार रुपए, तो जानिए अब खाते में कब आएंगे पैसे Aadhaar App : आप भी अपने आधार में घर बैठे अपडेट करें पता, मोबाइल नंबर और नाम, जानें पूरा ऑनलाइन प्रोसेस Bihar weather forecast : बिहार के इन दो जिलों में डॉप्लर वेदर रडार लगाएगा इसरो, जानिए क्या होगा फायदा; किसानों को भी मिलेगी यह सुविधा Bihar Jobs 2026: बिहार में 44,321 एएनएम और 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, युवाओं के लिए बड़ा मौका Patna Metro : पटना में चलेगी छह कोच वाली मेट्रो, जानिए दुसरे फेज में किस स्टेशन तक होगा परिचालन Bihar Weather Update: फरवरी में 30°C के पार तापमान, 22 फरवरी तक शुष्क रहेगा मौसम – IMD Alert सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल

नालंदा में निकाय चुनाव परिणाम के बाद बबाल, दो प्रत्याशीयों के बीच हुई गोलीबारी, 3 लोग घायल

नालंदा में निकाय चुनाव परिणाम के बाद बबाल, दो प्रत्याशीयों के बीच हुई गोलीबारी, 3 लोग घायल

31-Dec-2022 02:10 PM

By RAJKUMAR

NALANDA  : बिहार में बीते रात दूसरे चरण का नगर निकाय चुनाव का परिणाम घोषित किया गया। इस परिणाम के बाद राज्य के सभी नगर निकायों में नए मेयर, उप मेयर और वार्ड पार्षद का चयन हो गया। वहीं, इस चुनाव परिणाम के घोषित होने के बाद भी मारपीट की बातें निकल कर सामने आ रही है। दरअसल, बिहार के नालंदा में नगर निकाय चुनाव के बाद मारपीट की खबरें निकल कर सामने आ रही है। जिसके बाद से इलाके में तनाव का माहौल कायम है। 


बताया जा रहा है कि, नालंदा सदर प्रखंड में चुनावी परिणाम की घोषणा के बाद दो प्रत्याशियों के बीच मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते यह मारपीट इतनी बढ़ गई की यह रंजिश खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई। दरअसल, जिले के वार्ड नंबर 34 में हाजीपुर मोहल्ले के वार्ड पार्षद चुनाव में जीतने के बाद समर्थकों ने हारने वाले प्रत्याशी के घर पर जाकर नारेबाजी शुरू कर दी। 


इस दौरान बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के बीच पहले हाथपाई शुरू हो हुई , उसके बाद दोनों तरफ से रोड़ेबाजी की गई।  इसके बाबजूद बात यही नहीं थमी बल्कि यह रंजिश इतनी बढ़ गई की दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू कर दी गई। इस खूनी झड़प में 3 लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।


इधर, इस मारपीट में घायल होने के बाद जख्मी युवक ने बताया कि वह बाजार से सब्जी की खरीदारी करके वापस घर लौट रहा था। तभी इस चुनावी परिणाम में वार्ड पार्षद के चुनाव में हारे हुए प्रत्याशी आलो खान के परिवार और उसके समर्थकों ने पकड़ लिया और मारपीट करने लगे। हमारे साथ मारपीट होता देख दो लोग हमें बचाने आए। उनके साथ भी मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया गया। सूचना मिलते ही बिहारशरीफ थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।