ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना

Home / news / नालंदा में दिनदहाड़े होटल कारोबारी को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

नालंदा में दिनदहाड़े होटल कारोबारी को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

22-Nov-2020 04:02 PM

By Pranay Raj

NALANDA :इस वक्त की बड़ी  खबर नालंदा से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने पुलिस की क्राइम कंट्रोल की कवायद को ठेंगा दिखाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. 

ताजा मामला जिले के गिरियक थाना इलाके के पोखरपुर की है, जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े ठेकेदार सह होटल कारोबारी को गोली मार दी  है. गंभीर रुप से घायल कारोबारी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि बाइक सवार अपराधियों ने कारोबारी को तीन गोली मारी और मौके से हथियार लहराते हुए फरार हो गए. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है. अभी तक घटना के पीछे का कारण पता नहीं चल सका है.