ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / नाले के निर्माण के दौरान अचानक गिरा बाउंड्री वाल, एक मजदूर की मौत...

नाले के निर्माण के दौरान अचानक गिरा बाउंड्री वाल, एक मजदूर की मौत दूसरे की हालत गंभीर

12-Nov-2023 04:24 PM

By First Bihar

SIWAN: बिहार के सीवान जिले से बड़ी खबर आ रही है जहां नगर परिषद की ओर से नाले का निर्माण कराया जा रहा था। नाले के निर्माण कार्य में दो मजदूर लगे हुए थे तभी इसी दौरान अचानक बाउंड्री वाल गिर गया। नाले में काम कर रहे दो मजदूर इस दीवार के नीचे दब गये। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गयी जबकि दूसरा बुरी तरह घायल हो गया है। 


घायल मजदूर को आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां दूसरे मजदूर का इलाज चल रहा है। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। घटना नगर परिषद कार्यालय के पास की है। बताया जाता है कि नगर परिषद की ओर से नाले का निर्माण कराया जा रहा था इसी में दोनों मजदूर लगे हुए थे तभी नाले की दीवार अचानक गिर जाने से दोनों मलबे में दब गये और एक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।