मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
23-Jun-2024 05:53 PM
By First Bihar
NALANDA : हवस के एक दरिंदे को नालंदा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जो फुटपाथ पर सोने वाली लड़की के साथ दुष्कर्म करता था। एक सप्ताह पहले ही उसने पिता के साथ फुटपाथ पर सो रही एक 8 साल की बच्ची के साथ रेप किया था। मुरारपुर अड्डा से नालंदा पुलिस ने आरोपी को धर-दबोचा है।
घटना 16 जून की रात्रि की है, जब बड़ी पहाड़ी मोहल्ले में अपने पिता के साथ ठेला के बगल में फुटपाथ पर सो रही 8 साल की नाबालिग बच्ची को उठाकर ले गया और उसके साथ मुंह काला किया। इसी दौरान बच्ची के पिता के गले से सोने का लॉकेट भी काट लिया था। पीड़ित पिता ने इस घटना की रिपोर्ट लहेरी थाने में दर्ज करायी थी। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था।
केस दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई थी। सबसे पहले पीड़िता को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। जहां पीड़िता का मेडिकल कराया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने जांच टीम का गठन किया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने जाल बिछाया और इस जाल में आरोपी फंस गया। पुलिस ने मुरारपुर अड्डा से स्व. सुरेंद्र चौधरी के बेटे टिंकू चौधरी उर्फ संजय चौधरी को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। सदर डीएसपी नुरुल हक़ ने बताया कि फुटपाथ पर अपने पिता के साथ सोई नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने हफ्तेभर के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से सोने का वह लॉकेट भी बरामद कर लिया गया है जिसे उसने पीड़िता के पिता के गले से निकाल लिया था। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
नालंदा से राजकुमार मिश्रा की रिपोर्ट..

