Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी!
26-Sep-2024 12:29 PM
By First Bihar
NALANDA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जान सड़क हादसे में जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नालंदा से सामने आया है। जहां दो ऑटो में जोरदार टक्कर हुई है। इस घटना में एक युवक बुरी तरह के घायल हो गया है। इसके कमर में लोहे का रॉड घुस गया। इससे लोगों की परेशानी बढ़ रही है।
जानकारी के अनुसार, नालंदा जिले के नूरासराय थाना क्षेत्र के ओवर ब्रिज के पास दो ऑटो में टक्कर हुई है। जिससे ऑटो पर बैठे एक व्यक्ति के कमर मे लोहे का रॉड घुस गया जिससे वो जख़्मी हो गए। जख़्मी उठने जब ऑटो ड्राइवर गया तो भीड़ ने ऑटो चालक की बेरहमी से पिटाई कर दिया। दोनो जख़्मी को डॉयल 112 की पुलिस द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। इस घटना में जख़्मी में नगरनौसा निवासी प्रेमचंद मांझी के पुत्र रंजीत मांझी और ऑटो ड्राइवर मनीष कुमार है।
वहीं, इस घटना को लेकर मनीष कुमार ने बताया की ऑटो से नूरासराय से नगरनौसा जा रहे थे। उसी दौरान नूरासराय ओवर ब्रिज के पास दूसरा ऑटो तेज रफ्तार में आया और हमारे ऑटो में टक्कर मारकर फरार हो गया। इस दौरान ऑटो पलट गई और एक सवारी के कमर में रॉड घुस गया। जिन्हें हम उठाने लगे उसी दौरान स्थानीय लोगो ने मारपीट कर जख़्मी कर दिया।
इधर, डॉयल 112 के पुलिस कर्मी ने बताया की सड़क दुर्घटना की सूचना पर पहुचे जहां एक व्यक्ति के कमर में लोहे का रॉड घुसा हुआ था और दूसरा मारपीट में जख़्मी था दोनो को सदर अस्पताल लाया गया है। सदर अस्पताल लाने के बाद चिकित्सक द्वारा तुरंत ऑपरेशन शुरू कर दिया और रंजीत मांझी के कमर से लोहे का रॉड निकाला।