बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
06-Mar-2020 03:14 PM
NALANDA : सीएम के गृह जिले में एक गांव में लोग साइबर शातिर की हरकत से इतना परेशान हो गए कि उन्हें सड़कों पर उतरना पड़ा. साइबर शातिर ने गांव के लोगों को परेशान करने का अजिबोगरीब उपाय निकाला है. शातिर गांव की लड़कियों की शादी तुड़वाता है. ये काम वह दो साल से करता आ रहा है.
साइबर शातिर की हरकत से परेशान होकर जिले के बिंद थाना इलाके के लोदीपुर गांव के लोग सड़क पर उतर आए और बिन्द-बेनार मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. जिसके बाद जाम में फंसे लोगों को भारी फजिहत का सामना करना पड़ा.
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दो साल से साइबर अपराधी उन्हें परेशान कर रहा है. अपराधी किसी के भी मोबाइल पर वर्चुअल नंबर जेनरेट करके उस नंबर का वाट्सएप अकाउंट बना देता है और फिर उस अकाउंट से वाट्सएप कॉल कर लोगों को गाली-गलौज और अश्लील मैसेज भेजता है. अब मामला गांव के लड़कियों की शादी तोड़वाने तक पहुंच गया है. किसी भी लड़की की शादी तय होती है तो हैकर वाट्सएप कॉल कर लड़की के ससुरालवालों को गाली-गलौज करता है और लड़की के बारे में अफवाह फैलाता है. जिस कारण गांव के कई लड़कियों का रिश्ता टूट गया है. इसकी शिकायत पुलिस को भी की गई पर पुलिस वाट्सएप कोडिंग को ट्रेस नहीं कर सकी. जिसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और सड़क को जाम कर दिया. मामले की जानकारी मिलते ही डीएसपी इमरान परवेज मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया. उन्होंने कहा कि 15 दिन के अंदर साइबर अपराधी पकड़ा जाएगा. डीएसपी के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया.