ब्रेकिंग न्यूज़

इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार Nepal Election: नेपाल चुनाव को लेकर भारतीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, 5 मार्च को वोटिंग; एक हजार से अधिक अस्थायी वोटर्स के लिए विशेष तैयारी Nepal Election: नेपाल चुनाव को लेकर भारतीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, 5 मार्च को वोटिंग; एक हजार से अधिक अस्थायी वोटर्स के लिए विशेष तैयारी Bihar Weather Today: बिहार में मार्च में ही चढ़ा पारा, होली के दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए.. Bihar Weather Today: बिहार में मार्च में ही चढ़ा पारा, होली के दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए.. Holi 2026: दूर रहकर भी मनाएं रंगों का त्योहार, WhatsApp के इन फीचर्स से जुड़ें अपनों के साथ Holi 2026: दूर रहकर भी मनाएं रंगों का त्योहार, WhatsApp के इन फीचर्स से जुड़ें अपनों के साथ

सीएम के गृह जिले नालंदा में अरुणाचल के युवक के साथ लूटपाट, नशाखुरानी गिरोह का हुआ शिकार

15-Oct-2019 08:14 PM

NALANDA: जिले के नव नालंदा महाविहार में लेक्चरर का इंटरव्यू देने आ रहे अरुणाचल प्रदेश के एक युवक के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया. श्रमजीवी एक्स्प्रेस से यात्रा कर रहा छेरिंग टाशी नाम के इस युवक को नशाखुरानी गिरोह ने अपना शिकार बनाया और उसे धोखे से नशीली चीज पिलाकर उसका सारा सामान लूट लिया. युवक के बैग में उसके सर्टिफिकेट थे जिसे अपराधियों ने चुरा लिया.

बेहोशी की हालत में छेरिंग को बिहारशरीफ रेल पुलिस ने ट्रेन से उतारकर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के बाद युवक को होश आया और उसने सारी कहानी बतायी. छेरिंग के मुताबिक ट्रेन में यात्रा के दौरान दो युवकों ने उससे दोस्ती बढ़ाई और उन्होंने छेरिंग से पीने के लिए पानी का बोतल मांगा. इस दौरान युवकों ने बोतल का पानी पीकर उसमें नशीली चीज मिला दी और छेरिंग को बोतल लौटा दिया.

जब युवक ने बोतल का पानी पिया तो उसके बाद वो गहरी बेहोशी में चला गया और उसे कुछ भी पता नहीं चला. इस बीच बदमाशों ने उसका बैग चुरा लिया जिसमें उसके सर्टिफिकेट रखे थे. रेल पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक के परिजनों को इस बात की जानकारी दी है.