बिहार में दो अलग वारदातों से सनसनी: बगहा में मटकोर देखने गई नाबालिग की मिली लाश, लीची के पेड़ से लटका मिला दूसरी लड़की का शव PU छात्रसंघ चुनाव में बैलेट पेपर पर यह क्या लिख दिए स्टूडेंट, रद्द हुआ 500 से ऊपर वोट; जानिए क्या है पूरा प्लान नेपाल चुनाव: आधी रात से सील हो जाएगी भारत-नेपाल सीमा, बॉर्डर पर निगरानी तेज; 5 मार्च को वोटिंग नेपाल चुनाव: आधी रात से सील हो जाएगी भारत-नेपाल सीमा, बॉर्डर पर निगरानी तेज; 5 मार्च को वोटिंग Bihar Land Survey : अमीन और राजस्व कर्मचारियों की कमी से दाखिल-खारिज जमीन सर्वे और 45 लाख आवेदन अटके, जानिए खाली पदों की संख्या बिहार पुलिस की सख्ती: होली से पहले 100 से अधिक लोगों को थमाया नोटिस, 3 मार्च को थाने में हाजिरी लगाने का निर्देश बिहार STF की बड़ी कार्रवाई: शार्प शूटर नवनीत सिंह गिरफ्तार, दानापुर कोर्ट शूटआउट केस में था वांटेड Bihar News : 'खाता न बही जे नीतीश कहें वो सही ....', JDU के सीनियर लीडर का उपेंद्र कुशवाहा को लेकर बड़ा बयान Crime News: होली से पहले युवक का शव मिलने से सनसनी, पीट-पीटकर हत्या की आशंका Bihar Teacher Ranking : बिहार में अब IPS मॉडल पर तय होगा 5.18 लाख शिक्षकों की वरिष्ठता, अनुभव के आधार पर तय होगा प्रभार
16-Jul-2020 01:48 PM
By Pranay Raj
NALANDA : नालंदा से बड़ी खबर सामने आ रही है। एक युवक को गोली लगी है। गंभीर हालत में युवक को पटना रेफर किया गया है। दीपनगर थाना क्षेत्र के डुमरावां मंडाछ गांव में कट्टा चेक करने के दौरान गोली चलने से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया । गोली लगने के बाद युवक जख्मी हालत में खुद बाइक चला सदर अस्पताल बिहारशरीफ पहुंच गया ।
जख्मी नीतीश कुमार ने बताया कि वह ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहा था । तभी उसके एक दोस्त ने उसे बुलाया और कहा कि उसे रास्ते में फेंका हुआ एक लोडेड कट्टा मिला है । जिसके बाद दोनों हथियार को चेक करने लगे इसी दौरान गोली चल गया जो उसके पेट में लग गई। गोली लगने के बाद उसका दोस्त मौके से फरार हो गया।
घायल युवक ने खुद घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए बाइक चलाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ पहुंचा । जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष शेरसिंह यादव ने बताया कि युवक से पूछताछ की गयी है। उसने गांव के ही एक युवक द्वारा गोली चलाने की बात बताया है । पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है ।