ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में महिला ने काटा लिव-इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट, बिहार के कटिहार जिले के लिए रवाना हुई पुलिस सिमराहा गोलीकांड में शामिल दो और शूटर गिरफ्तार, दो लाख में हुआ था सौदा पटना के करबिगहिया स्थित एक घर में लगी आग: लकवा ग्रस्त महिला की झुलसकर मौत, एक बुजुर्ग घायल 27 साल बाद थलपति विजय की पत्नी संगीता ने मांगा तलाक, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप बिहार पुलिस सप्ताह पर बगहा पुलिस केंद्र में लगा रक्तदान शिविर: कई पुलिस कर्मियों ने किया ब्लड डोनेट, कहा- रक्तदान महादान मुजफ्फरपुर में 12 लाख की कपड़ा चोरी का खुलासा, पूर्वी चंपारण से दुकानदार गिरफ्तार Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद बांका में ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ का आयोजन, 132 युवाओं ने लिया भाग बिहारियों को बड़ी राहत: होली के लिए पहले दिन 51 बसों का हुआ परिचालन, तीन दिन में हजारों प्रवासी पहुंचे घर

प्रेमी को रास नहीं आई प्रेमिका की हरकत, वेलेंटाइन डे से पहले आशिक ने की हत्या, ब्रेकअप के लिए उठाया ये खौफनाक कदम

08-Feb-2021 10:12 AM

By Pranay Raj

NALANDA : एक ऐसी सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल मामला नालंदा जिले का है, जहां एक प्रेमी के ऊपर अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतारने का आरोप लगा है. वेलेंटाइन डे से पहले प्रेमिका से ब्रेकअप के लिए प्रेमी ने यह खौफनाक कदम उठाया है. पुलिस ने आरोपी आशिक को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की छानबीन की जा रही है.


घटना नालंदा जिले के बिहार थाना इलाके की है, जहां एक प्रेमी ने बड़ी ही बेरहमी से अपनी ही प्रेमिका की हत्या कर दी. प्रेमिका के शव को पुलिस ने बसबन विगहा रेलवे ट्रैक से बरामद किया है. बताया जा रहा है कि जिस लड़की की डेड बॉडी को पुलिस ने रेलवे ट्रैक से बरामद किया है, वह ग्रेजुएशन की छात्रा थी. जानकारी मिली है कि लड़की शुक्रवार को धनेश्वर घाट में कोचिंग करने गई थी, उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला. काफी समय बीत जाने के बाद घरवालों को उसकी डेड बॉडी मिलने की सूचना मिली.


मृतिका की मां का आरोप है कि सूरज नाम का एक युवक उनकी बेटी से फोन पर बात करता था. दोनों अक्सर फोन पर ही बता किया करते थे. मृतक लड़की की मां ने कहा कि उसी शख्स ने एक साजिश के तहत उनकी बेटी को कोचिंग से बुलाकर इसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी और उसके शव को रेलवे तक के पास ले जाकर फेंक दिया.


इस घटना की सूचना मिलते ही नालंदा के एसपी हरिप्रसाद एस सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की तहकीकात शुरू की. एसपी ने बताया कि इस हत्या के कुछ सबूत पुलिस को मिले हैं, जिसके आधार पर छानबीन की जा रही है. फिलहाल हत्या के कारण का खुलासा नहीं किया. 


पुलिस कप्तान ने आगे कहा कि फिलहाल पुलिस आरोपी के एक दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जल्द ही पुलिस इस घटना की गुत्थी सुलझा लेगी.