ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के मसौढ़ी में मंदिर से करोड़ों की अष्टधातु मूर्तियां चोरी, 100 साल पुरानी प्रतिमाएं गायब Bihar LPG Crisis: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, कई अवैध सिलेंडर जब्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिला राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, संजय झा ने शेयर की तस्वीर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिला राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, संजय झा ने शेयर की तस्वीर Instagram पर लाइव आकर युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी को लिखा 'I Miss You', पापा से कहा 'माफ करना'… राज्यसभा चुनाव में वोटिंग से गायब कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा का आया जवाब, खुद बताया क्यों नहीं किया वोट राज्यसभा चुनाव में वोटिंग से गायब कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा का आया जवाब, खुद बताया क्यों नहीं किया वोट Bihar News: CO की हड़ताल,...राजस्व न्यायालयों में केस का अंबार, कैसे हो निबटारा..इसके लिए राजस्व विभाग ने जारी किए 7 तरह के गाइडलाइन, जानें.... क्यों नहीं डाला वोट? कांग्रेस MLA मनोज विश्वास ने राजेश राम को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, जानिए... LPG संकट के बीच बड़ी राहत: होर्मुज के रास्ते भारत पहुंचे दो जहाज, लेकर आए इतने मीट्रिक टन गैस

Home / news / नालंदा में शिक्षक ने किया छात्रा का अपहरण, 5 लाख रुपये की मांगी...

नालंदा में शिक्षक ने किया छात्रा का अपहरण, 5 लाख रुपये की मांगी फिरौती

14-Dec-2020 09:37 PM

By Pranay Raj

NALANDA :  जिला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर फिरौती के लिए अपहृत किशोर और छात्रा को सकुशल बरामद करते हुए 6 अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है. नालंदा के प्रभारी एसपी अजय कुमार ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र से 10 वीं की छात्रा पीहू कुमारी को उसके ही शिक्षक और दोस्तों द्वारा अपहरण कर 5 लाख की फिरौती मांग की जा रही थी.


नालंदा पुलिस की टीम ने छात्रा को शेखपुरा जिले के शेखोपुरसराय थाना इलाके के सुगिया गांव से सकुशल बरामद करते हुए अपहरणकर्ता शिक्षक नवादा जिले के वारसलीगंज थाना इलाके के पैंगरी निवासी हीरा प्रसाद के पुत्र मनीष को गिरफ़्तार किया. जबकि पुलिस को देखते ही उसका दोस्त मौके से फरार हो गया.


इसी प्रकार अस्थावां थाना क्षेत्र के उगावां गांव से दस लाख फिरौती के लिए बदमाशों ने सुनील साव के 10 वर्षीय पुत्र भोला कुमार को अगवा कर लिया था. इसके बाद बदमाशों ने फोन कर परिवार से दस लाख रुपया फिरौती की मांग की. अपहरण की सूचना के बाद नालंदा पुलिस हरकत में आ गई. बच्चे की बरामदगी के लिए जगह-जगह छापेमारी होने लगी. नालंदा पुलिस की टीम ने हिलसा के कौशिक नगर के पावर स्टेशन के समीप एक मकान में छापेमारी कर अपहृत को बरामद करते हुए मौके से तीन बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया.


गिरफ्तार बदमाशों में हिलसा के मपसियावां मिल्की गांव निवासी धर्मेंद्र राम का पुत्र समीराम, बड़की घोसी निवासी अखिलेश पाल का पुत्र शंभू पाल और भागन बिगहा ओपी के मोरापिचासी निवसी बजेंद्र यादव का पुत्र आशीष कुमार शामिल है. दोनों मामले में अपहृत की सकुशल बरामदगी होने से नालंदा पुलिस ने चैन की सांस ली है.