ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / भीषण रोड एक्सीडेंट में 3 लड़कों की मौत, बाइक से जा रहे थे...

भीषण रोड एक्सीडेंट में 3 लड़कों की मौत, बाइक से जा रहे थे दोस्त के ससुराल

26-Jan-2020 03:41 PM

By Pranay Raj

NALANDA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है नालंदा से जहां भीषण सड़क हादसे में 3 लड़कों की मौत हो गई है. घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. पुलिस ने मृतकों की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है. मामले की छानबीन में जा रही है. 


घटना नालंदा जिले के परवलपुर प्रखंड की है. जहां मई गांव में एक भीषण सड़क हादसे में 3 लड़कों की मौत हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों में परवलपुर थाना इलाके के मई गांव के रहने वाले धनराज रविदास, सुजीत रविदास और सोनामनी रविदास के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि धनराज अपने दोनों दोस्तों के साथ बाइक से बौरी गांव स्थित अपने ससुराल जा रहा था. इस दौरान अमरुदीया विघा गांव के पास गिट्टी से लदी डंपर ने तीनों को रौंद दिया. घटना में बाइक के परखच्चे उड़ गए.


डंपर से कुचले जाने के बाद दो लड़कों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर लोग जा ही रहे थे कि उसने रस्ते में ही दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा सदर अस्पताल भेज दिया. घटना की खबर मिलते ही नालंदा सांसद कौशलेन्द्र कुमार मई गांव पहुंचे. जहां उन्होंने मृतक के परिजनों को सांत्वना दी.