BIHAR NEWS : इस दिन से खुलेगा बिहार का फेमस वॉटरफॉल, गर्मियों में टूरिस्टों को मिलेगी यह सुविधा; जारी हुआ आदेश BIHAR NEWS : नीतीश कुमार फिर संभालेंगे कमान! आज दाखिल होगा नामांकन, दिल्ली में मौजूद रहेंगे यह बड़े नेता अब गांव के बच्चे बनेंगे डिजिटल चैंपियन! सरकारी स्कूल में शुरू होगा यह ख़ास कोर्स; शिक्षा विभाग ने जारी किया लेटर Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट'
24-Jan-2020 06:14 PM
By Pranay Raj
NALANDA : इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है नालंदा से जहां एक तेज रफ़्तार गैस टैंकर नियंत्रण खोने के बाद मार्केट में जा घुसी. इस घटना में दो दुकानें पूरी तरह ध्वस्त हो गईं. घटना के वक़्त चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालांकि इस घटना में किसी के भी हताहत की कोई सूचना नहीं है.
घटना नालंदा जिले के एकंगरसराय थाना इलाके की है. जहां जगाई गांव के पास गैस से भरी टैंक लॉरीअचानक दुकान में जा घुसी. इस हादसे में दो दुकानें पूरी तरह से ध्वस्त हो गई. स्थानीय लोगों के मुताबिक घटना के बाद गाड़ी का ड्राइवर टैंकर छोड़कर फरार हो गया. मिली जानकारी के मुताबिक भारत गैस की टैंक लॉरी हिलसा की ओर जा रही थी. इसी बीच जगाई गांव के पास अनियंत्रित होकर दुकानों में जा घुसी.
गैस टैंकर के टकराने के बाद एक बड़ी घटना हो सकती थी. क्योंकि टैंकर में गैस भरा हुआ था. बताया जा रहा है कि इस किराना दुकान और एक मनिहारी का दुकान ध्वस्त हुआ है. दुकानदारों ने बताया कि लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है.