बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
04-Nov-2020 06:50 PM
By Pranay Raj
NALANDA : एक महिला की हत्या से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. महिला की हत्या का आरोप उसके पति के ऊपर ही लगाया गया है. घटना के बाद से आरोपी पति फरार है. नालंदा पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है.
घटना नालंदा जिले के बिहार थाना इलाके की है. जहां खंदकपर मोहल्ले में एक महिला की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि महिला के पति ने ही उसकी हत्या की है. जब से यह घटना हुई है, पति घर से भाग गया है. मृतिका के परिजनों ने पुलिस में इसकी शिकायत भी की है. मायके वालों का आरोप है कि पति कई दिनों से महिला को प्रताड़ित करता था. आखिरकार उसने अपनी पत्नी की हत्या बह कर दी.
इस घटना की शिकायत मिलने के बाद बिहार थाना की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. थानेदार ने बताया कि आरोपी पति की तलाश जारी है. उसकी गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.