थाईलैंड से छिपाकर ला रहे थे 25 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने पकड़ा PM Awas Yojana: बिहार में अपना घर पाना हुआ आसान, PMAY रजिस्ट्रेशन हुआ आसान; जानें ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर Bihar Co Action: निलंबित किए गए हड़ताली तीनों CO पर सख्ती...विभागीय कार्यवाही चलाकर सजा देने की तैयारी, कई अन्य सीओ को सस्पेंड करने की फाइल बढ़ी जल्द होने वाले हैं निलंबित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात BIHAR NEWS : बाहुबली नेता अनंत सिंह को पटना हाई कोर्ट से जमानत, इस मामले में जेल में थे कैद; मोकामा की राजनीति में हलचल तेज मानवता हुई शर्मशार! पटना में 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट Bihar News: घरेलू विवाद के बाद महिला ने तालाब में कूदकर दी जान, पति ने भी लगा दी छलांग; दोनों की मौत
07-Feb-2020 07:09 AM
By PRANAY RAJ
NALANDA : एक तरफ पुलिस जहां अपराधियों पर नकेल कसने के दावे कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ अपराधी चैंलेज करते हुए लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं. नालंदा में एक नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही 3 बदमाशों ने सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया.
पीड़ित की मां ने गुरुवार को महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. जिसमें गांव के ही सुखु पंडित के पुत्र धनमन पंडित, सुनील पंडित और सुनील पंडित के साला के पुत्र को आरोपित किया गया है. घटना के बाद से नाबालिग ने स्कूल जाना बंद कर दिया है.
पीड़िता की मां ने बताया कि 26 जनवरी को उनकी नाबालिग स्कूल जा रही थी. उसी दौरान रास्ते में पॉवर ग्रिड के पास गांव के तीन लोगों ने उसे जबरन पकड़ लिया और सुनसान बांध की ओर ले गए. जहां उन्होंने हैवानियत की कोशिश की. पर नाबालिग ने विरोध करते हुए शोर मचाया, तो बदमाशों ने उसकी पिटाई कर दी. शोर सुन ग्रामीण दौड़े तो बदमाशों ने मुंह नहीं खोलने की धमकी दी और फरार हो गए. जिसके बाद लड़की डर गई और स्कूल जाना बंद कर दी. काफी पूछने पर उसने अपनी मां को सारी घटना बताई, जिसके बाद मामला दर्ज कराया गया है. महिला थाने की थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने बताया कि पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई में जुटी है.