बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम BIHAR NEWS : Begusarai में CM Nitish की सुरक्षा में बड़ी चूक! हेलीपैड पर घुसा बैल, पुलिसकर्मियों में मची अफरा-तफरी NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने दे दी जान, पढ़ाई के तनाव में उठाया खौफनाक कदम Bihar Crime News: पैसों के विवाद में शराब कारोबारी की बेरहमी से हत्या, खेत में शव मिलने से सनसनी Bihar road accident : आरा-अरवल रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो होमगार्ड जवानों को मारी टक्कर; एक की मौत बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: थार सवार युवक पर बरसाईं गोलियां, मौके पर हुई मौत Bihar News : पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया से जल्द शुरू होगी विदेशी फ्लाइट सेवा, जानिए कितना होगा किराया और समय Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम
21-Nov-2023 08:48 PM
By First Bihar
NALANDA: नालंदा में मां लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जन के दौरान युवकों के पिस्टल लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि यह वीडियो बिंद थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव का है जहां लक्ष्मी की मूर्ति विसर्जन के दौरान युवकों की टोली डीजे की धुन पर झूमते दिखे। तभी हाथ में पिस्टल लहराता युवक उनके बीच पहुंचा और वो भी डीजे पर डांस करने लगा।
इस दौरान भोजपुरी के अश्लील गाने भी खूब बजाए गये। अब पिस्टल लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जो नालंदा पुलिस पर कई सवाल खड़े कर रहा है। बता दें कि पूजा से पहले सभी थानों में शांति समिति की बैठक हुई थी जिसमे मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे बजाने पर पूरी तरह से रोक लगाई गयी थी लेकिन बिंद थाना क्षेत्र में इन नियमों को ताक पर रखकर मूर्ति विसर्जन में डीजे ट्रॉली निकाली गयी और भोजपुरी के अश्लील गीतों को बजाया गया।
यही नहीं डीजे के धून पर हाथ में पिस्टल भी लहराया गया। दिन के उजाले में यह सब होता रहा लेकिन लोकल पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। अब जब वीडियो वायरल हुआ तब सदर डीएसपी साहब का बयान भी आ गया। उन्होंने कहा कि वायरल इस वीडियो की जानकारी उन्हें नहीं है लेकिन हम खुद इस मामले की जांच करेंगे।
नालंदा से राजकुमार मिश्रा की रिपोर्ट...
