ब्रेकिंग न्यूज़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल Bihar News: पटना में CO के लिए स्टेट लेवल ट्रेनिंग वर्कशॉप, राजस्व विभाग को और पारदर्शी बनाने पर दिया गया जोर Bihar News: पटना में CO के लिए स्टेट लेवल ट्रेनिंग वर्कशॉप, राजस्व विभाग को और पारदर्शी बनाने पर दिया गया जोर Bihar News: शिक्षा विभाग में फिर बजा 1ST Bihar/Jharkhand का डंका, खबर के बाद DEO को जारी करना पड़ा सख्त आदेश, खजाने पर थी माफियाओं की नजर... पोस्टमार्टम से पहले जिंदा हुआ युवक, अस्पताल में मचा हड़कंप साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: किराये पर लिए जा रहे बैंक खाते, 3.5% कमीशन के लालच में फंस रहे लोग बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक

Home / news / नालंदा में मुखिया की लाठी से पिटाई; पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट,...

नालंदा में मुखिया की लाठी से पिटाई; पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट, VIDEO वायरल

23-May-2020 02:58 PM

By Pranay Raj

NALANDA : नालंदा जिला में एक मुखिया के साथ मारपीट की गयी है। मुखिया पर लाठियों से हमला बोल दिया गया। अब मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामीणों के बीच-बचाव के बाद मुखिया को बचा लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में हमलावर को गिरफ्तार किया है।


परबलपुर प्रखण्ड  के पिलीच पंचायत के मुखिया राजेन्द्र तांती के साथ मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है । मुखिया पर गांव के ही रामदास रविदास ने लाठी-डंडे के साथ हमला बोल दिया। बताया जाता है कि वे पिलीच हाई स्कूल में बने क्वारेंटाइन सेंटर का निरीक्षण कर लौट रहे थे । इसी दौरान पूर्व के विवाद को लेकर गाली-गलौज करते हुए रामदास रविदास ने उनपर लाठियों से हमला बोल दिया।


हालांकि कुछ ग्रामीणों के बीच बचाव कर मखिया जी को वहां से छुड़ाया । इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने मारपीट का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पीड़ित मुखिया राजेन्द्र तांती ने इसकी लिखित शिकायत थाने में की है।  पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हमलावर को गिरफ्तार कर लिया ।