ब्रेकिंग न्यूज़

जमुई में 50 लाख की डकैती का खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख से अधिक कैश भी बरामद कटिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपराध की योजना बना रहे 5 बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार पटना में 20 जनवरी को सुधा की “दही खाओ ईनाम पाओ” प्रतियोगिता, इस मोबाइल नंबर पर करायें अपना रजिस्ट्रेशन पूर्णिया के वीभत्स गैंग रेप का मुख्य आरोपी जुनैद सांसद पप्पू यादव का करीबी? वायरल फोटो से चर्चाओं का बाजार गर्म खेलते-खेलते बुझ गईं दो नन्हीं जिंदगियां: पोखर में डूबने से सुपौल में दो बच्चियों की मौत प्रयागराज माघ मेले में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी का भव्य स्वागत, धर्म-श्रमदान और समाज सेवा पर दिये संदेश PATNA: बैंक डकैत अमन शुक्ला हत्याकांड का खुलासा, 3 शूटर गिरफ्तार Bihar Top News: नीतीश ने दी बुजुर्गों को बड़ी राहत, अंडरग्राउंड होंगे बिजली के तार, तेजप्रताप यादव को NDA में शामिल होने का न्योता थैलेसीमिया से पीड़ित 7 बच्चे CMC वेल्लोर रवाना, बिहार सरकार कराएगी नि:शुल्क बोन मैरो ट्रांसप्लांट सांसद अरुण भारती के जाते ही दही-चूड़ा भोज में हंगामा, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यकर्ता आपस में भिड़े

नालंदा में लूटपाट के दौरान दादी-पोते की निर्मम हत्या, डबल मर्डर से इलाके में सनसनी

नालंदा में लूटपाट के दौरान दादी-पोते की निर्मम हत्या, डबल मर्डर से इलाके में सनसनी

27-Jun-2023 09:56 PM

By First Bihar

NALANDA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है यह कहना गलत नहीं होगा। क्योंकि आए दिन अपराधी एक के बाद एक अपराध की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा लगता है कि इन्हें ना तो पुलिस का डर है और ना ही कानून का की खौफ है। बिहार के नालंदा जिले इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां लूटपाट के दौरान अपराधियों ने दादी-पोते की निर्मम हत्या कर दी है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। इलाके के लोग भी इस घटना से हैरान हैं।


 पूरे इलाके में जंगल में लगी आग की तरह यह खबर फैल गयी जिसके बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ गयी है। डबल मर्डर की यह घटना परबलपुर थाना क्षेत्र के करण बिगहा गांव में हुई है। जहां मंगलवार को लूटपाट के दौरान बदमाशों ने रस्सी से गला घोंटकर पहले बुजुर्ग दादी को मार डाला फिर दादी को बचाने आए मासूम पोते की भी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी। हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी भी घटनास्थल के लिए रवाना हुए। मृतकों में किराना दुकानदार अंजन भाई पटेल की 70 वर्षीया मां मीना देवी और 4 वर्षीय पुत्र अंश पटेल शामिल है।


बुजुर्ग महिला का शव खाट पर पड़ा मिला है जबकि मासूम बच्चे की लाश जमीन पर रखा मिला है। दोनों के गले में रस्सी का फंदा लगा हुआ है। पैर भी रस्सी से बंधे हुए हैं। रस्सी से गला घोंटकर दोनों दादी पोते की हत्या बदमाशों ने कर दी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन चार लाख से अधिक की संपत्ति की लूट की बात कह रहे है।  


थानाध्यक्ष अफसर हुसैन ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुटी है। जो भी आरोपी होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। दोहरे हत्याकांड से गांव में सनसनी फैल गई। अंजन भाई की कुछ गाय खुली थीं। पड़ोसी महिला रात में गाय को खुली देखी तो उन्हें बांधने के लिए कहने को घर गई। तब उनकी नजर दोनों के शव पर गई। घर में सामान बिखरा था। जिससे लूट के विरोध पर वारदात का अंदेशा ग्रामीण जता रहे हैं।


ग्रामीणों ने बताया कि अंजन  भाई पटेल पिलिच गांव में जनरल स्टोर की दुकान चलाते हैं। इस कारण वह दुकान चले गए थे। अन्य सदस्य शादी समारोह में गए थे। घर में दादी-पोता अकेला था। गृहस्वामी घर में गोशाला भी खोले हैं। करीब 20 दुधारू गाय गोशाला में है। रात में पड़ोसियों ने कॉल कर उन्हें घटना की जानकारी दी। जिसके बाद वे लौटे तोवहां के नजारे को देख पैर तले जमीन खिचल गई। 


परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग महिला का शव खाट व बच्चे का फर्श पर था। दोनों के गले में रस्सी बंधा था। पैर भी बंधे थे। अंदेशा है कि लूटपाट के बाद बदमाशों ने दोनों की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। घंटों घर में लाशें पड़ी रही। शाम में पड़ोसी के आने पर घटना की जानकारी हुई। 


ग्रामीणों ने बताया कि बताया कि बदमाशों को पता था कि घर में दोदी-पोते अकेले हैं। गृहस्वामी को जानने वाले ने घटना में लाइनर की भूमिका निभाई होगी। दादी-पोते की हत्या से परिवार में कोहराम मच गया। रिश्तेदारों की भीड़ गांव में जमा हो गई। गांव में परिजन की चीख पुकार गूंजने लगी। ग्रामीण पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाने में जुटे हैं।