ब्रेकिंग न्यूज़

Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

नालंदा में खाकी की बर्बरता, पुलिस जवानों ने बाइक सवार का सिर फोड़ा, अस्पताल पहुंचाने की बजाय हो गये फरार

31-Dec-2023 06:57 PM

By First Bihar

NALANDA: नालंदा में पुलिस की बर्बरता एक बार फिर सामने आई है। जहां पुलिस कर्मी ने एक बाइक सवार को डंडे से मारकर सिर फोड़ दिया और उसकी पिटाई कर दी। सिर फूटने से युवक लहुलुहान हो गया जबकि उस पर हमला करने वाला पुलिस कर्मी मौके से फरार हो गया। वही वहां मौजूद पुलिसवाले भी युवक को उसी हालत में छोड़कर वहां से भाग निकले। 


वहां से गुजर रहे लोगों ने घायल युवक की सूचना डायल 112 नंबर पर फोन करके दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा जहां इलाज शुरू किया गया। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के चोरा बगीचा मोड़ की है जहां वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार को पुलिस ने हाथ से इशारा देकर रुकवाया तो बाइक सवार ने थोड़ा आगे बढ़कर गाड़ी रोका। 


ऐसा करने पर पुलिस के जवान ने लाठी से सिर पर हमला कर दिया। जिससे युवक का सिर फट गया। सिर से खुन निकलता देख वहां तैनात सारे पुलिस वाले मौके से फरार हो गये। इसका वीडियो भी सामने आया है। घायल युवक की पहचान दीपनगर थाना क्षेत्र के दीपनगर बाजार निवासी सुरेंद्र तुर्री के 21 वर्षीय बेटे सुमित कुमार के रूप में हुई है। घायल के भाई ने बताया कि हम दोनों बाइक से दीपनगर से बिहारशरीफ जा रहे थे इसी दौरान चोरा बगीचा के पास सिपाही ने लाठी से पिटाई कर दिया जिससे उनके भाई सुमित का सिर फट गया और बुरी तरह वह घायल हो गया। सोशल मीडिया पर घायल युवक का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।