ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार के इस जिले से एकसाथ पांच नाबालिग लड़कियां लापता, घर से घास काटने निकली थीं; आखिर कहां गई? Bihar News: बिहार के इस जिले से एकसाथ पांच नाबालिग लड़कियां लापता, घर से घास काटने निकली थीं; आखिर कहां गई? Bihar News: अवैध टाउनशिप का खेल बेनकाब: RERA ने 28 खामियों पर Shital Buildtech के ‘Ekma Green City’ का रजिस्ट्रेशन आवेदन किया खारिज March 2026 Bank Holiday: मार्च में 12 दिन बंद रहेंगे बिहार के बैंक, होली से महावीर जयंती तक छुट्टियों की भरमार Bihar News: होली से पहले बड़ी खुशखबरी! इनके खाते में बढ़ेगा 10% ज्यादा मानदेय? जानिए सरकार का नया फैसला Bihar New Bridge : बख्तियारपुर-ताजपुर के बीच गंगा पर बन रहा 5.5 किमी लंबा नया पुल, इस महीने तक होगा तैयार सीवरेज चैंबर से अचानक बहने लगे 500-500 के नोट, लोगों में लूटने की मची होड़; पुलिस ने संभाला मोर्चा सीवरेज चैंबर से अचानक बहने लगे 500-500 के नोट, लोगों में लूटने की मची होड़; पुलिस ने संभाला मोर्चा NCERT के इस कक्षा की किताब पर फिर विवाद, सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका, जानें पूरा मामला Bihar Liquor Ban : 'बिहार में कहीं नहीं है शराबबंदी...', JDU सांसद का बड़ा बयान, बोले- पॉलिसी प्रैक्टिकल नहीं, हटे तो बेहतर...

नालंदा में जेडीयू नेता की दिनदहाड़े हत्या, आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर किया हंगामा

06-Dec-2021 02:12 PM

NALANDA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं। यही कारण है कि दिन पर दिन अपराधिक घटनाएं सामने आ रही है। नालंदा में अपराधियों ने जेडीयू नेता को अपना निशाना बनाया है। जेडीयू नेता राजेश कुमार उर्फ चट्टू महतो की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये। घटना से आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया।


नालंदा के एकंगरसराय थाना क्षेत्र के बेलदरियापर गांव के पास पहले से घात लगाये बैठे बदमाशों ने बाइक सवार जदयू नेता पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी। मृतक की पहचान फगुनीपुर गांव निवासी राजेश के रूप में हुई है। जो ठेकेदारी का काम करते थे। 


परिजनों का कहना है कि गांव के ही एक दबंग द्वारा आम रास्ता पर बाउंड्री कर उसे बंद करने का प्रयास किया जा रहा था। गांव वालों के साथ-साथ मृतक भी इसका विरोध कर रहा था। शायद इसी को लेकर उसकी हत्या की गयी है। परिजन इस मामले में पुलिस की मिलीभगत की बात कह रहे हैं। आक्रोशित परिजनों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की है।


वही अपनी मांग को लेकर आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। हंगामे की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे हिलसा डीएसपी ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया तब जाकर लोगों को गुस्सा शांत हुआ और यातायात बहाल किया जा सका। डीएसपी ने कहा कि जल्द ही अपराधी सलाखों के पीछे होंगे।