बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
13-Dec-2019 07:39 AM
NALANDA: सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद हर्ष फायरिंग पर लगाम नहीं लग पा रहा है. हर्ष फायरिंग के खिलाफ कानून में कड़ा प्रावधान होने के बाद भी आए दिन शादी समारोह में गोली चलने की ख़बरें आती हैं. ताजा मामला नालंदा का है, जहां एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग की गई है.
बताया जा रहा है कि शादी समारोह में बार बालाओं के ठुमके के दौरान शादी में आए किसी व्यक्ति ने गोली चला दी. गोली एक युवक को लगी. जिसके बाद उसे इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे पटना रेफर कर दिया गया.
गोली लगने से जख्मी युवक शेखपुरा जिले के कबीरपुर गांव का रहने वाला लल्लू कुमार है. परिजनों ने बताया कि गांव में एक शादी समारोह के दौरान बार बालाओं के ठुमके पर लोग डांस कर रहे थे. युवक भी इस दौरान डांस कर रहा है. तभी किसी ने गोली चला दी, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया.