ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए

नालंदा में ब्राउन शुगर को लेकर गोलीबारी, इलाके में मची अफरा-तफरी

18-Sep-2023 06:09 PM

By FIRST BIHAR

NALANDA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी पिछले सात साल से लागू है। अब लोग शराब की जगह ब्राउन शुगर, स्मैक, गांजा जैसे नशीले पदार्थ का सेवन करने लगे हैं। शराब से ज्यादा इसकी बिक्री हो रही है। नालंदा में ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री को लेकर गोलीबारी की गयी। सोहसराय थाना क्षेत्र के सलेमपुर में इस घटना से अफरा-तफरी मच गयी। 


घटना की सूचना मिलते ही सोहसराय थानाध्यक्ष राजमणी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे जहां पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी बदमाश फरार हो गये। स्थानीय लोगों ने बताया कि छप्पर कुआं के पास ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री को लेकर विवाद हुआ था और इस दौरान पांच राउंड फायरिंग की गई थी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। बता दें कि बिहारशरीफ में बीते दिनों ब्राउन शुगर को लेकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। ब्राउन शुगर को लेकर आए दिन आपराधिक घटनाएं हो रही है और पुलिस हाथ पर हाथ धड़े बैठी है। इलाके में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री जारी है।  

नालंदा से राजकुमार मिश्रा की रिपोर्ट..