ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / अंधेरी रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचा आशिक, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए...

अंधेरी रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचा आशिक, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए दोनों, ग्रामीणों ने करा दी शादी

09-Jan-2021 10:06 PM

NALANDA :  जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो  काफी हैरान करने वाली है. दरअसल अंधेरी रात में अपनी प्रेमिका से मिलना एक आशिक को भारी पड़ गया. बंद कमरे में आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने के बाद ग्रमीणों ने दोनों की शादी करा दी. 


मामला नालंदा जिले के सोहसराय थाना इलाके का है, जहां जलालपुर मोहल्ले में ग्रामीणों ने प्रेमी की शादी उसकी प्रेमिका से करा दी. दरअसल प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था. दोनों एक कमरे में बंद थे. परिवार के लोग शोर शराबा करने लगे. इस दौरान लोगों को इस बात की भनक लग गई. जब ग्रामीणों ने दरवाजा खोला तो उन्होंने प्रेमी जोड़े को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया.


आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने परिजनों की सहमति से दोनों की शादी गांव के ही एक मंदिर में करा दी. बताया जा रहा है कि युवा जोड़े एक ही थाना इलाके में रहते थे.  वर्षों से दोनों का प्रेम-प्रसंग चल रहा था. जिसकी भनक दोनों के परिजनों को थी.  शाम में युवक, प्रमिका से मिलने आया था.